UP पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर आठ हजार में पेपर देने का झांसा, स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्नन-पत्र

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित जिलों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिए गए हैं। 

Jun 07, 2026 - 12:26
0 12
UP पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर आठ हजार में पेपर देने का झांसा, स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्नन-पत्र


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों से ठगी का प्रयास शुरू हुआ है। टेलीग्राम पर यूपीपी एग्जाम पेपर नाम से चैनल मिला। इस पर परीक्षा का पेपर 8 हजार रुपये में उपलब्ध कराने का झांसा दिया जा रहा था। क्यूआर कोड और बैंक खाते का विवरण भी साझा किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भर्ती बोर्ड के सतर्कता प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच डिप्टी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जायसवाल को सौंपी गई।


पुलिस चैनल संचालक और बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अफवाहों से बचने और परीक्षा पर ध्यान देने की अपील की है। जांच एजेंसियां सक्रिय हैं ताकि परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो। परीक्षा 8 से 10 जून तक आयोजित होनी है।


उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित जिलों के स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिए गए हैं। 

प्रश्नपत्रों के परिवहन और भंडारण की पूरी प्रक्रिया की निगरानी नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। वहीं, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एसटीएफ, साइबर सेल और जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्रों, स्ट्रांग रूम और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 


पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक और अन्य डिजिटल माध्यमों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। 

किसी भी तरह की अफवाह, फर्जी प्रश्नपत्र या परीक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र


भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा की तिथि से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को पहले जिला सूचना पर्ची डाउनलोड करनी होगी, इसके बाद ही वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी www.uppbpb.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए 


upcons2025.com/upcondiad2025/ लिंक उपलब्ध कराया गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल सूचना पुलिस या भर्ती बोर्ड को देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User