रेट सुन उड़ गए भारतीय के होश: भारत में 50 रुपये किलो वाली भिंडी, अमेरिका में 7250 रुपयों में बिक रही

Jun 07, 2026 - 12:32
0 14
रेट सुन उड़ गए भारतीय के होश: भारत में 50 रुपये किलो वाली भिंडी, अमेरिका में 7250 रुपयों में बिक रही


भारत में जिस भिंडी को लोग रोजमर्रा की सब्जी समझकर खरीदते हैं, वही अमेरिका पहुंचकर ‘प्रीमियम स्नैक’ बन गई है. यहां से जाकर इसकी कीमत ऐसी है कि सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं. 

अमेरिका में रहने वाले भारतीय कंटेंट क्रिएटर आशीष आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक सुपरमार्केट के स्नैक सेक्शन में घूम रहे थे, तभी उनकी नजर फ्राइड भिंडी के एक पैकेट पर पड़ी. भिंडी देखकर जितना आश्चर्य नहीं हुआ, उससे ज्यादा झटका उसकी कीमत ने दिया.

आशीष ने वीडियो में बताया कि सिर्फ 85 ग्राम के इस पैकेट की कीमत 6.50 डॉलर यानी करीब 600 रुपये है. इसके बाद उन्होंने कैलकुलेशन करके बताया कि अगर इसी हिसाब से कीमत निकाली जाए तो एक किलो फ्राइड भिंडी स्नैक की कीमत करीब 7,250 रुपये बैठती है. 

आशीष ने स्टोर में मौजूद दूसरे स्नैक्स से भी इसकी तुलना की. उन्होंने बताया कि बड़े पैकेट वाले लेज़ चिप्स करीब 2.50 डॉलर में बिक रहे थे, जबकि ज्यादातर स्नैक्स की कीमत 2 से 4 डॉलर के बीच थी. यानी भिंडी वाला स्नैक कई मशहूर चिप्स ब्रांड से भी महंगा था.

वीडियो में आशीष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में लोग भिंडी को एक आम सब्जी मानते हुए बड़े हुए हैं, लेकिन अमेरिका में यह प्रीमियम स्नैक बन गई है. उन्होंने हंसते हुए कहा कि भिंडी शायद खुद भी नहीं जानती होगी कि वह इतना महंगा अवतार ले सकती है. 

आशीष का मानना है कि अमेरिका में भिंडी की सीमित उपलब्धता इसकी ऊंची कीमत की एक वजह हो सकती है. भारत में जहां भिंडी आसानी से और सस्ते दाम पर मिल जाती है, वहीं अमेरिका में इसकी खेती और खपत दोनों सीमित हैं. ऐसे में इससे बने स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स महंगे हो जाते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User