टॉयलेट यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, अकेली महिला से करने लगा छेड़छाड़

महिला ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने कई बार मना किया और साफ-साफ कहा कि मैं अजनबियों को अपने फ्लैट में नहीं आने देती. मैंने यह भी सुझाव दिया कि अगर इमरजेंसी है तो वह पड़ोस में रहने वाले पुरुषों से पूछ ले. बार-बार मना करने के बावजूद उसने अपनी चप्पलें उतारीं और मेरी इजाजत के बिना जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया.'

Jul 12, 2026 - 11:06
0 27
टॉयलेट यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, अकेली महिला से करने लगा छेड़छाड़


ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना आज के समय में हर किसी के दिनचर्या में शामिल हो चुका है. घर बैठे-बैठे जो सामान चाहिए, ऑर्डर कीजिए और घर पर उसे हासिल कर लीजिए. 


लेकिन ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी देने वाले एजेंट कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं, जो बेहद खतरनाक अनुभव दे जाता है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है. जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की.

सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताते हुए महिला ने कहा कि डिलीवरी एजेंट एक पार्सल देने उनके घर आया था और उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने की इजाज़त मांगी. जब महिला ने मना किया, तो वह ज़बरदस्ती अंदर घुस आया. 

महिला ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने कई बार मना किया और साफ-साफ कहा कि मैं अजनबियों को अपने फ्लैट में नहीं आने देती. मैंने यह भी सुझाव दिया कि अगर इमरजेंसी है तो वह पड़ोस में रहने वाले पुरुषों से पूछ ले. बार-बार मना करने के बावजूद उसने अपनी चप्पलें उतारीं और मेरी इजाजत के बिना जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया.'


महिला ने आरोप लगाया कि टॉयलेट से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए. उन्होंने आगे कहा, 'जब वह वॉशरूम से बाहर आया, तो उसने मुझे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए. मुझे सदमा सा लगा, अपमानित महसूस हुआ और अपने ही घर में बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं हुआ. 

महिला ने पोस्ट में लिखा- मैं बहुत डर गई थी
महिला ने पोस्ट में यह भी लिखा कि उसे अपनी सुरक्षा की चिंता हो रही थी. उन्होंने कहा, 'मैं बहुत डरी हुई थी. अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई होने के कारण, मैंने अपने फोन का कैमरा चालू रखा, मेन गेट खुला छोड़ा और उसी के पास खड़ी रही, क्योंकि मुझे डर था कि अगर कुछ हुआ, तो मैं मदद के लिए बाहर भाग सकूंगी. हम रोज़ महिलाओं के ख़िलाफ़ बलात्कार के अपराधों के बारे में सुनते हैं.'

बेंगलुरु पुलिस ने महिला के पोस्ट पर लिया संज्ञान
बेंगलुरु पुलिस ने महिला के इस पोस्ट पर संज्ञान लिया है और महिला से कहा है कि वह आरोपों की पुष्टि करने और उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए विवरण साझा करे. अधिकारियों ने कहा कि वे जांच को आगे बढ़ाने से पहले अतिरिक्त जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. इस घटना से डिलीवरी एजेंट से जुड़े खतरों को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 6
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User