सीतापुर : 'मैं दो पतियों के साथ रहती हूं' - आधी रात को महिला पहुंची थाने! फिर हुआ ये .....

बताया कि खुशी-खुशी सब कुछ चल रहा था, मेरे मां-बाप और ससुर समेत ननद तक को मेरी दूसरी शादी के बारे में पता था लेकिन जैसे ही घर पर ननद आई, तो मेरे ससुर का मूड बदल गया और उन्होंने मुझे घर रखने से मना कर दिया और बाहर निकाल दिया. महिला ने आगे बताया कि वह पांचों लोग एक साथ रहना चाहते हैं मतलब (2 पति और 2 बच्चे और खुद महिला) लेकिन ससुराल वाले राजी नहीं हो रहे हैं.

Aug 23, 2026 - 12:08
0 43
सीतापुर : 'मैं दो पतियों के साथ रहती हूं' - आधी रात को महिला पहुंची थाने! फिर हुआ ये .....

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के तहसील महमूदाबाद से एक गजब का मामला सामने आया है. जहां फुलवारी गांव निवासी एक महिला अपने 2 पतियों के साथ रात को थाने पहुंच गई. जहां उसने दरोगा को जो कुछ बताया वह बेहद हैरान कर देने वाला है. महिला के साथ 2 पति और उसके 2 बच्चे थे. महिला ने दरोगा को बताया कि वह दोनों पतियों के साथ रहना चाहती है लेकिन उसके ससुराल वाले उसे रहने नहीं दे रहे हैं.

महिला ने थाने में बताया कि उसकी मार्च में दूसरी शादी हुई थी. शादी से न तो उसके पहले पति को दिक्कत थी और न ही ससुर को. ससुर ने मुझसे यहां तक कहा था कि यह सब होता रहता है लेकिन घर छोड़कर मत जाना. महिला ने आगे बताया कि तय हुआ था कि जो दूसरा पति है वो जब ड्यूटी से आएगा तब मैं उसके साथ रहूंगी. अब चाहे वो 2 दिन के लिए आए और चाहे 1 महीने के लिए. इस बात से सभी लोग राजी थे.

महिला ने आगे बताया कि खुशी-खुशी सब कुछ चल रहा था, मेरे मां-बाप और ससुर समेत ननद तक को मेरी दूसरी शादी के बारे में पता था लेकिन जैसे ही घर पर ननद आई, तो मेरे ससुर का मूड बदल गया और उन्होंने मुझे घर रखने से मना कर दिया और बाहर निकाल दिया. महिला ने आगे बताया कि वह पांचों लोग एक साथ रहना चाहते हैं मतलब (2 पति और 2 बच्चे और खुद महिला) लेकिन ससुराल वाले राजी नहीं हो रहे हैं.


महिला का यह भी दावा है कि घर पर सेकेंड फ्लोर उसने खुद के पैसे से बनवाया है. महिला ने कहा कि अगर वो लोग मुझे उस घर में रहने न दे तो कम से कम मेरा जो सामान है वो निकाल लेने दे. वहीं महिला के पहले पति ने बताया कि वह राजी है साथ में रहने से उसे कोई दिक्कत नहीं है. वहीं दूसरे पति ने भी यही कहा. बच्चों ने बताया कि वह पापा और चाचा दोनों के साथ रहना चाहते हैं. वहीं महिला ने यह भी कहा कि अगर वो लोग नहीं रहने देंगे तो हम पांचों लोग अलग जाकर के रहने लगेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 5
Wow Wow 7
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User