FIFA 2026 QF: नॉर्वे बाहर, इंग्लैंड ने दर्ज की 2-1 से रोमांचक जीत, नहीं चला एर्लिंग हालैंड का जादू 

क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन अतिरिक्त समय में इंग्लैंड ने बाजी मार ली. इंग्लैंड के लिए अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में जूड बेलिंगहैम ने निर्णायक गोल कर जीत को सुनिश्चित किया.  इस तरह साल 2018 के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची.

Jul 12, 2026 - 09:04
0 23
FIFA 2026 QF: नॉर्वे बाहर, इंग्लैंड ने दर्ज की 2-1 से रोमांचक जीत, नहीं चला एर्लिंग हालैंड का जादू 


फीफा विश्व कप 2026 में अपने विजय अभियन को जारी रखते हुए इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. 


सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना अब अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता टीम से होगा.


क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन अतिरिक्त समय में इंग्लैंड ने बाजी मार ली. इंग्लैंड के लिए अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में जूड बेलिंगहैम ने निर्णायक गोल कर जीत को सुनिश्चित किया. 

इस तरह साल 2018 के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची.

नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड के लिए 2 गोल किए. अतिरिक्त समय के अलावा उन्होंने पहले हाफ के अंत में एक बराबरी का गोल भी किया था. 


रियल मैड्रिड का ये स्टार खिलाड़ी अब इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के अपने साथी हैरी केन के 6 गोल के बराबरी कर ली है. टूर्नामेंट में अबतक सबसे ज्यादा फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के नाम के 8-8 गोल हैं.


वहीं, नॉर्वे की बात की जाए उनके लिए एंड्रियास श्जेल्डरुप ने 36वें मिनट में गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई थी. फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे के लिए दमदार खेल दिखाने वाले 6 फुट 5 इंच के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड क्वार्टर फाइनल में नहीं चमके. 


क्वार्टर फाइनल से पहले उन्होंने नॉर्वे के लिए कुल 7 गोल किए थे, लेकिन अहम मुकाबले में उनका जादू नहीं चल पाया.


हालांकि, नॉर्वे की टीम लगभग 56वें मिनट में इंग्लैंड पर 2-1 बढ़त बना ली थी, जब टॉर्बजॉर्न हेगेम ने एक कॉर्नर किक के बाद गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड के पास एक रिबाउंड डाला. लेकिन वीडियो रीव्यू के बाद हालैंड द्वारा बॉक्स में फाउल के कारण गोल को अमान्य कर दिया गया. इसके बाद फिर नॉर्वे की टीम वापसी नहीं कर पाई.
टॉप वीडियो

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User