FIFA 2026 Argentina vs Switzerland: रोमांचक मैच में अर्जेंटीना की 3-1 से शानदार जीत 

अर्जेंटीना ने बिना मेस्सी के गोल किये स्विट्जरलैंड को 1 के मुकाबले 3 गोलों से मात दिया।  अब 15 जुलाई को इंग्लैंड से सेमीफइनल होगा। FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मैच हुवा . 67वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने बराबरी का गोल दागा, लेकिन तीन मिनट बाद ब्रील एम्बोलो को VAR की समीक्षा के बाद रेड कार्ड दिखा दिया गया. फैसले के बाद एम्बोलो की आंखों में आंसू भी नजर आए. 

Jul 12, 2026 - 09:22
0 27
FIFA 2026 Argentina vs Switzerland: रोमांचक मैच में अर्जेंटीना की 3-1 से शानदार जीत 

अर्जेंटीना ने बिना मेस्सी के गोल किये स्विट्जरलैंड को 1 के मुकाबले 3 गोलों से मात दिया।  अब 15 जुलाई को इंग्लैंड से सेमीफइनल होगा। FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मैच हुवा . 67वें मिनट में स्विट्जरलैंड ने बराबरी का गोल दागा, लेकिन तीन मिनट बाद ब्रील एम्बोलो को VAR की समीक्षा के बाद रेड कार्ड दिखा दिया गया. फैसले के बाद एम्बोलो की आंखों में आंसू भी नजर आए. 


कैनसस सिटी में खेले जा रहे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबले ने 67वें से 70वें मिनट के बीच ऐसा मोड़ लिया, जिसने मैच की दिशा ही बदल दी.

पहले स्विट्जरलैंड ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1-1 किया, लेकिन कुछ ही देर बाद टीम को बड़ा झटका लगा और स्टार स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो को मैदान छोड़ना पड़ा.

112वें मिनट में अर्जेंटीना ने आखिरकार स्विट्जरलैंड की दीवार तोड़ दी! लंबे समय तक स्विट्जरलैंड की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रही अर्जेंटीना को आखिरकार सफलता मिल गई। इस मूव की शुरुआत लियोनेल मेसी ने की, जिनके दमदार शॉट को गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने शानदार अंदाज में रोक दिया। 


हालांकि, अर्जेंटीना ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और उसे जूलियन अल्वारेज तक पहुंचाया। अल्वारेज ने करीब 18 गज की दूरी से जोरदार शॉट लगाया, जिसे कोबेल भी नहीं रोक सके। 

पहले हाफ में लियोनेल मेसी के कॉर्नर पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर के हेडर से अर्जेंटीना ने 10वें मिनट में बढ़त बनाई थी. इसके बाद स्विट्जरलैंड लगातार बराबरी की कोशिश करता रहा और 67वें मिनट में उसे सफलता मिली.

फीफा विश्व कप 2026 में यह पहला मौका है जब स्विट्जरलैंड किसी मुकाबले में पीछे चला । मैच के 10वें मिनट में अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला, जिस पर लियोनल मेसी ने शानदार क्रॉस दिया। एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने बेहतरीन हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया और अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह विश्व कप 2026 में मैक एलिस्टर का पहला गोल भी है।

रिकार्डो रोड्रिगेज ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर शानदार पास दिया, जिस पर डैन नडोये ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की पहुंच से दूर निचले कोने में भेज दिया. इस गोल के साथ स्विट्जरलैंड ने स्कोर 1-1 कर दिया और मुकाबला फिर से बराबरी पर आ गया.

72वें मिनट में मैदान पर भारी ड्रामा देखने को मिला। एम्बोलो के पजेशन में गेंद थी और वह गिर पड़े। ऐसे में रेफरी ने उनके पीछे खड़े अर्जेंटीना के परेडेस को यलो कार्ड दिखाया। इसके बाद परेडेस के कहने पर VAR लिया गया। इसमें दिखा कि एम्बोलो जानबूझकर गिरे थे और परेडेस का उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ था। 


इसके बाद रेफरी ने फैसला बदला और परेडेस से यलो कार्ड वापस लेकर एम्बोलो को दिखाया। यह एम्बोलो का लगातार दो मैच में दूसरा यलो कार्ड रहा और यह रेड कार्ड में तब्दील हो गया। अब स्विट्जरलैंड को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों से ही खेला। 


 

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User