Neymar Retirement: "मैं थक चुका हूं" ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने लिया संन्यास

ब्राजील बनाम नॉर्वे मैच की फाइनल सीटी बजने, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होने के कुछ देर बाद नेमार ने अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने कहा, "मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन सब खत्म हो गया. मैं थक चुका हूं, थक चुका हूं और मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही शुरुआत की थी और यहीं अपने अंतर्राष्ट्रीय सफर को खत्म कर रहा हूं.

Jul 06, 2026 - 11:30
0 24
Neymar Retirement: "मैं थक चुका हूं" ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने लिया संन्यास


ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया. उन्होंने ये फैसला ब्राजील के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही लिया. आज राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर उनका सफर खत्म किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मेटलाइफ स्टेडियम (न्यू जर्सी) में खेलकर की थी, उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच भी इसी ग्राउंड पर खेला. उन्होंने 90 मिनट के बाद अतिरिक्त समय खत्म होने से कुछ देर पहले ही गोल दागा, जो ब्राजील का मैच में पहला गोल था. लेकिन नॉर्वे इससे पहले 2 गोल दाग चुकी थी. नेमार ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब थक चुके हैं. 


ब्राजील बनाम नॉर्वे मैच की फाइनल सीटी बजने, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होने के कुछ देर बाद नेमार ने अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने कहा, "मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन सब खत्म हो गया. मैं थक चुका हूं, थक चुका हूं और मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही शुरुआत की थी और यहीं अपने अंतर्राष्ट्रीय सफर को खत्म कर रहा हूं.


नेमार ने 2010 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था. उन्होंने 129 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 80 गोल दागे. वह ब्राजील के लिए मेंस फुटबॉल में ऑल-टाइम लीडिंग गोलस्कोरर हैं. इंटरनेशनल में नेमार की कुछ बड़ी उपलब्धियां रही, जैसे रियो 2016 ओलंपिक में ब्राजील को गोल्ड दिलाया. इससे पहले लंदन गेम्स में सिल्वर. उन्होंने 2013 में फीफा कन्फेडरेशन कप जीता.


बता दे कि ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने ये फैसला उनकी टीम के फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर होने के बाद लिया है। नॉर्वे ने सोमवार को ब्राजील को राउंड-16 के मैच में 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इसी के साथ नेमार ने अपनी राष्ट्रीय टीम से न खेलने का फैसला किया। नेमार इस दौरान काफी भावुक दिखे। 

नेमार ने ब्राजील के लिए अपना पहला मैच नौ अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ इसी स्टेडियम में खेला था। इस वर्ल्ड कप में पिंडली में चोट के कारण वह ब्राजील के पांच मैचों में से सिर्फ दो में ही खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ भी वह काफी समय बेंच पर रहे और फिर मौका मिलने पर पेनल्टी पर गोल किया।

किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि नॉर्वे की टीम ब्राजील को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर देगी। अपनी टीम की इस हार से नेमार टूट गए और उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। ब्राजील के लिए इस मैच में एक मात्र गोल किसी ने किया तो वो नेमार ही रहे। उन्होंने पेनल्टी में गोल को तब्दील करते हुए टीम का खाता खोला, लेकिन उनकी टीम एक गोल से फिर भी पीछे रहे गई।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User