सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला- BJP का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगे हैं लोग

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थीं. उनके मुताबिक उस समय जिलों में अवैध हथियार और बम बनाने का काम होता था, जबकि वर्तमान सरकार प्रदेश को रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना जैसे बड़े काम हो रहे हैं.

Jul 07, 2026 - 13:51
0 11
सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला- BJP का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगे हैं लोग

खनऊ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिलता था, जबकि आज उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सीएम योगी ने विपक्ष पर भारत की आस्था, विकास और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का विरोध करते-करते कुछ लोग भारत का ही विरोध करने लगे हैं.

2017 से पहले माफिया राज, अब सुरक्षा-विकास की बात

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थीं. उनके मुताबिक उस समय जिलों में अवैध हथियार और बम बनाने का काम होता था, जबकि वर्तमान सरकार प्रदेश को रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना जैसे बड़े काम हो रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों की कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का विरोध करते-करते ऐसे लोग राष्ट्रीय हितों के भी खिलाफ खड़े हो जाते हैं. योगी ने कहा कि विपक्ष लगातार ऐसे मुद्दे उठाता है, जो देश की एकता और विकास के लिए ठीक नहीं हैं.

अपने संबोधन में सीएम योगी ने बाबरी ढांचे का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि जब कुछ लोग बाबरी ढांचे का समर्थन करते थे, तब उन्हें देश की आस्था की चिंता नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि जब भारत के मानबिंदुओं का अपमान होता है, तब भी विपक्ष चुप रहता है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए अलग-अलग मुद्दों को उठाया जाता है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User