"We're the most famous couple on Instagram." पीएम मोदी से मेलोनी बोलीं, फिर चला 'मेलोडी' का जादू!

पीएम मोदी और मेलोनी के मिलने और अभिवादन करने का वीडियो जब जारी हुआ, तब उन दोनों के बीच की बातों ने एक बार फिर लोगों को ध्यान खींचा।हालांकि वीडियो में आवाज बहुत साफ नहीं है, लेकिन ऐसा लगा जैसे पीएम मोदी ने हंसते हुए मेलोनी से सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का जिक्र किया। इस पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर जोड़ी हैं।

Jun 18, 2026 - 09:01
0 13
"We're the most famous couple on Instagram."  पीएम मोदी से मेलोनी बोलीं, फिर चला 'मेलोडी' का जादू!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों हैं। दुनिया के बड़े-बड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए फ्रांस में जुटे G7 देशों के नेताओं के बीच, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक छोटी सी मुलाकात सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई है। 

फलस्वरूप सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे पसंदीदा ट्रेंड 'मेलोडी' एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने लौट आया है। दरअसल, समिट के दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया के तमाम बड़े नेता ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा हो रहे थे, तभी पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने एक-दूसरे का हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

पीएम मोदी और मेलोनी के मिलने और अभिवादन करने का वीडियो जब जारी हुआ, तब उन दोनों के बीच की बातों ने एक बार फिर लोगों को ध्यान खींचा।हालांकि वीडियो में आवाज बहुत साफ नहीं है, लेकिन ऐसा लगा जैसे पीएम मोदी ने हंसते हुए मेलोनी से सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का जिक्र किया। इस पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर जोड़ी हैं।


यह मजेदार वाकया तब हुआ है जब ठीक इससे करीब एक महीने पहले पीएम मोदी अपनी रोम यात्रा के दौरान मेलोनी के लिए भारत की मशहूर 'पारले मेलोडी' टॉफी का एक पैकेट तोहफे में लेकर गए थे। इंटरनेट पर चल रहे 'मेलोडी' नाम के मीम्स और चुटकुलों को ध्यान में रखकर दिया गया यह 'स्वीट' गिफ्ट मेलोनी को बेहद पसंद आया था।

मेलोनी ने इस पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था कि इस तोहफे के लिए शुक्रिया। वीडियो में मेलोनी टॉफी का पैकेट दिखाते हुए हंसकर कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत-बहुत अच्छी टॉफी गिफ्ट के तौर पर लाए हैं।


अब बात अगर मेलोडी डिप्लोमेसी की करें तो सबसे पहले पीएम मोदी को जॉर्जिया मेलोनी के मिलते जुलते नाम को लेकर ये चर्चा में आया। इस बात को ऐसे समझिए कि जॉर्जिया मेलोनी के नाम से 'मेल' और पीएम मोदी के नाम से 'ओडी' को मिलाकर इंटरनेट की दुनिया ने इसे 'मेलोडी' नाम दिया था। यह साल 2023 की एक द्विपक्षीय बैठक के बाद मजाक के रूप में शुरू हुआ था।

इससे पहले साल 2024 में मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट कर लिखा था, हाय फ्रेंड्स, फ्रॉम #Melodi। इसके बाद जून 2025 की G7 समिट में भी उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा था कि हैलो, फ्रॉम द मेलोडी टीम। वैश्विक मंचों पर दोनों नेताओं के बीच की यह शानदार केमिस्ट्री हमेशा चर्चा बटोरती है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी और मेलोनी की यह दोस्ती सिर्फ सोशल मीडिया की रील्स या तस्वीरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत होते विदेशी रिश्तों की गवाह भी है। इसका उदाहरण है कि भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार 16.77 अरब डॉलर को पार कर चुका है।

इसके अलावा दोनों देश मिलकर 'इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर'  पर तेजी से काम कर रहे हैं, जिससे इटली, यूरोप के लिए भारत का सबसे बड़ा एंट्री गेट बन सकता है। अभी पिछले महीने ही, पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान मेलोनी के साथ डिनर किया था और दोनों नेताओं ने इटली के ऐतिहासिक 'कोलोसियम' की सैर करते हुए कई गंभीर और अहम मुद्दों पर गहरी चर्चा भी की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User