Donald Trump: स्पेन के जश्न के बीच मंच छोड़ने को तैयार नहीं हुए डोनाल्ड ट्रंप, फिर अधिकारियों ने हटाया

ट्रॉफी सौंपने के बाद रोड्री अपने साथियों के साथ पारंपरिक अंदाज में ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ट्रंप खिलाड़ियों के बीच ही खड़े रहे। कुछ क्षण बाद अधिकारियों ने उन्हें इशारे से मंच छोड़ने को कहा, जिसके बाद वह पीछे हटे और स्पेनिश खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इस पल को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं, जबकि कुछ ने इसे ट्रॉफी समारोह के प्रोटोकॉल से जोड़ा।

Jul 20, 2026 - 11:12
0 15
Donald Trump: स्पेन के जश्न के बीच मंच छोड़ने को तैयार नहीं हुए डोनाल्ड ट्रंप, फिर अधिकारियों ने हटाया

स्पेन के विश्व कप जीतने के बाद न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में आयोजित ट्रॉफी समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चर्चा का केंद्र बन गए। अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन के दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के बाद ट्रंप फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो के साथ मैदान पर पहुंचे। हालांकि, ट्रॉफी समारोह के दौरान उनके साथ हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो पहले ही घोषणा कर चुके थे कि ट्रंप विजेता टीम के कप्तान रोड्री को विश्व कप ट्रॉफी सौंपेंगे। जैसे ही दोनों मैदान पर पहुंचे, स्टेडियम के कुछ हिस्सों से ट्रंप के खिलाफ जोरदार हूटिंग सुनाई दी। हालांकि, पदक वितरण शुरू होने के बाद माहौल सामान्य हो गया। ट्रंप और इनफैनटिनो ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मेडल पहनाए। इसके बाद ट्रंप ने स्पेन के कप्तान रोड्री को विश्व कप ट्रॉफी सौंपी।

ट्रॉफी सौंपने के बाद रोड्री अपने साथियों के साथ पारंपरिक अंदाज में ट्रॉफी उठाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ट्रंप खिलाड़ियों के बीच ही खड़े रहे। कुछ क्षण बाद अधिकारियों ने उन्हें इशारे से मंच छोड़ने को कहा, जिसके बाद वह पीछे हटे और स्पेनिश खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इस पल को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं, जबकि कुछ ने इसे ट्रॉफी समारोह के प्रोटोकॉल से जोड़ा।

इस घटना की तुलना इसी साल हुए फीफा क्लब विश्व कप फाइनल से भी की जा रही है। उस मुकाबले में चेल्सी को ट्रॉफी देने के बाद ट्रंप खिलाड़ियों के साथ मंच पर ही खड़े रहे थे। हालांकि, इस बार विश्व कप के आधिकारिक समारोह में उन्हें ट्रॉफी उठाने से पहले खिलाड़ियों के बीच से हटना पड़ा।

बता दे कि स्पेन ने अतिरिक्त समय में फेर्रान टोरेस के 106वें मिनट के गोल की बदौलत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरा फीफा विश्व कप खिताब अपने नाम किया। अर्जेंटीना को मैच के अंतिम चरण में एंजो फर्नांडीज के रेड कार्ड के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। हालांकि, फाइनल के बाद जितनी चर्चा स्पेन की जीत की हुई, उतनी ही ट्रॉफी समारोह में ट्रंप के साथ हुई इस घटना की भी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User