लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची 

वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी व लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

Jul 20, 2026 - 10:44
0 20
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची 


राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में भीषण आग लग गई है। आग लगने से अफरा-तफरी मची हुई है। आग सुबह 10 बजे भड़की। विभागों के ऑफिस खुल चुके थे। आग ऊपरी मंजिल पर लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। 


बता दे कि राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी व लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User