अपडेट : IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात टाइटंस की टीम बस फाइनल मुकाबले के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण आग लग गई लेकिन ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते सभी खिलाड़ियों को तुरंत बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Jun 01, 2026 - 08:16
0 14
अपडेट : IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 फाइनल में निराशाजनक हार के ठीक बाद, गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। रविवार रात अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते समय उनकी टीम बस में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सुरक्षित रहे और समय रहते उन्हें बस से बाहर निकाल लिया गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात टाइटंस की टीम बस फाइनल मुकाबले के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण आग लग गई लेकिन ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते सभी खिलाड़ियों को तुरंत बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। बाद में उनके लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए उन्हें होटल पहुंचाया गया। अधिकारियों द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

आईपीएल 2026 का फाइनल हारी गुजरात टाइटंस यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब गुजरात टाइटंस पहले ही आईपीएल 2026 फाइनल में मिली हार से निराश थी। फाइनल में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। मालूम हो कि संडे को खेले गए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User