UP Police Encounter: यूपी में इन जिलों में हुआ एनकाउंटर,  अपराध पर पुलिस का शिकंजा, पकड़े गए शातिर अपराधी

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. अलग-अलग जिलों में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुलंदशहर में फायरिंग कांड का वांछित बदमाश पुलिस कार्रवाई में घायल हुआ, जबकि लखनऊ में चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के आरोपी को भी मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया.

Jun 08, 2026 - 10:34
0 16
UP Police Encounter: यूपी में इन जिलों में हुआ एनकाउंटर,  अपराध पर पुलिस का शिकंजा, पकड़े गए शातिर अपराधी

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. अलग-अलग जिलों में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुलंदशहर में फायरिंग कांड का वांछित बदमाश पुलिस कार्रवाई में घायल हुआ, जबकि लखनऊ में चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के आरोपी को भी मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया.


गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई है. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. यह मुठभेड़ थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र में हसनपुर लडोकी बम्बे के पास हुई.

बुलंदशहर में थाना ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में फायरिंग के एक मामले में वांछित चल रहे बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन उसने भागने की कोशिश की. पीछा किए जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश कुलदीप के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसकी पहचान कुलदीप के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक कुलदीप 15 मई को जितेंद्र उर्फ जीतू पर हुई फायरिंग की घटना में वांछित था और उसकी तलाश की जा रही थी.

लखनऊ में चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी सनी कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई देर रात थाना गाजीपुर क्षेत्र के बंधा रोड पर की गई. पुलिस के अनुसार आरोपी ने घेराबंदी के दौरान बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई.

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम सनी कश्यप और उसके साथी सुमित ने चलती ऑटो में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी. महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. इसके बाद महिला को चलती ऑटो से धक्का दे दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में सुमित की निशानदेही पर सनी कश्यप का नाम सामने आया. जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. देर रात बंधा रोड पर पुलिस ने सनी को घेर लिया. खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग की. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद किया है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User