UP में मानसून की आहट! इन 14 जिलों में कल झमाझम बारिश का अलर्ट, नोएडा-बुंदेलखंड में लू का कहर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 8 जून को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर से मेहरबान हो सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने इसके साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी जारी की है कि यह राहत बेहद कम समय के लिए है और जल्द ही प्रदेश में सूर्यदेव का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिलेगा.

Jun 08, 2026 - 09:50
0 13
UP में मानसून की आहट! इन 14 जिलों में कल झमाझम बारिश का अलर्ट, नोएडा-बुंदेलखंड में लू का कहर

यूपी के मौसम में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिससे कहीं लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, तो कहीं आसमान से बरसती राहत की बूंदें सुहाना अहसास करा रही हैं. लेकिन, अब झमाझम बारिश का दौर खत्म हो रहा है. 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 8 जून को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर से मेहरबान हो सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने इसके साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी जारी की है कि यह राहत बेहद कम समय के लिए है और जल्द ही प्रदेश में सूर्यदेव का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 जून को उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बादल गरजने और चमकने के साथ ही झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है. 

आईएमडी ने आजमगढ़, मऊ, देवरिया, जौनपुर, वाराणसी, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या और गोंडा में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई हैं. लेकिन, इस खुशनुमा मौसम के बीच मौसम विभाग ने 9 जून से लेकर 11 जून तक के लिए चेतावनी भी जारी की है. इस चेतावनी के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर लू का प्रकोप शुरू होने जा रहा है.

पूर्वांचल के जिलों में पश्चिमी यूपी जैसी भीषण गर्मी से फिलहाल कुछ राहत बनी हुई है. वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में हल्के बादलों की आवाजाही लगातार जारी है. 

वाराणसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि गोरखपुर और इसके आसपास के इलाकों में पारा 38 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो बलिया में 2 सेमी, जबकि बिजनौर के नजीबाबाद, नगीना और महराजगंज के निचलौल में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User