अयोध्या पहुंचे सद्गुरू: बोले- ये भारत की सभ्यता के इतिहास का महत्वपूर्ण कालखंड है, राम भविष्य की प्रेरणा हैं

भगवान श्रीराम प्राचीन भारत की एक पहचान हैं पर वह भविष्य की प्रेरणा हैं।

अयोध्या पहुंचे सद्गुरू: बोले- ये भारत की सभ्यता के इतिहास का महत्वपूर्ण कालखंड है, राम भविष्य की प्रेरणा हैं

आध्यात्मिक धर्मगुरू सद्गुरू जग्गी वासुदेव रामलला दर्शन के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंच गए हैं।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। 500 साल के संघर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह भारत की सभ्यता के इतिहास का एक महत्वपूर्ण कालखंड है। यह किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है।

भगवान श्रीराम प्राचीन भारत की एक पहचान हैं पर वह भविष्य की प्रेरणा हैं।