सात घोड़ो वाली तस्वीर, घर और ऑफिस दुकान में कैसे और किस दिशा में लगाए: क्या है इसके फायदे, न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर

एक तस्वीर है सात घोड़ों की। कहते हैं इस पेंटिंग को घर में लगाने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। लेकिन कई लोग इस तरह की पेंटिंग लगाते समय कई गलतियां कर देते हैं। जिससे फायदा पहुंचने की बजाय नुकसान होने की अधिक संभावना रहती है। वास्तु शास्त्र में घोड़ों को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं जिसके अनुसार किस तरह की घोड़े की तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए।

सात घोड़ो वाली तस्वीर, घर और ऑफिस दुकान में कैसे और किस दिशा में लगाए: क्या है इसके फायदे, न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर

वास्तु के अनुसार घर में कोई भी काम किया जाए तो शुभ फल मिलता है। वास्तु में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति मिलती है। वास्तु के जानकारों का कहना है कि घर में किसी भी वास्तु को यहां-वहां नहीं बल्कि उसकी सही जगह पर रखना लाभप्रद होता है। 

अगर इसके विपरीत कोई काम करते हैं तो उसका अशुभ फल भी आपको मिलता है। इन्हीं वास्तुओं में से एक तस्वीर के बारे में आज हम बात करेंगे। वास्तु के अनुसार घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। तरक्की और सफलता का मार्ग खुलता है। आइए जानते हैं 7 घोड़ों की तस्वीर लगाना कैसे शुभ होता है।

वास्तु जानकारों का कहना है कि घर में 7 घोड़ों की पेंटिंग लगाना वृद्धि, शक्ति, साहस और वफादारी का प्रतीक माना जाता है। चूकि ये सभी गुण घोड़ों में पाए जाते हैं।. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घोड़ों की तस्वीर घरों के अलावा दफ्तर में भी लगाई जा सकती है। इससे सुख-समृद्धि का वास होता वास्तु दोष भी दूर होते हैं। धन आगमन के नए-नए रास्ते खुलते हैं।

इस दिशा में लगाना है उत्तम

वास्तु के अनुसार 7 घोड़ों की तस्वीर को सही दिशा में लगाना शुभ होता है। घर पर इस तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर आप तस्वीर अपने दफ्तर में लगा रहे हैं तो दक्षिण दिशा में लगाएं। फोटो लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ो का मुंह अंदर की ओर होना चाहिए। इससे धन आगमन होता है। व्यापार में तरक्की होती है। 

वास्तु शास्त्र में घोड़ों को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं जिसके अनुसार किस तरह की घोड़े की तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो अधिकतर घरों में आपको देखने को मिल जाएंगी। ऐसी ही एक तस्वीर है सात घोड़ों की। कहते हैं इस पेंटिंग को घर में लगाने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। लेकिन कई लोग इस तरह की पेंटिंग लगाते समय कई गलतियां कर देते हैं। जिससे फायदा पहुंचने की बजाय नुकसान होने की अधिक संभावना रहती है। 

घर में न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर होता है नुक्सान 

वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी ऐसी सात घोड़ों की तस्वीर न लगाएं तो अलग-अलग दिशाओं में भाग रहे हों। हमेशा एक दिशा की ओर भागते हुए सात घोड़ों की तस्वीर ही लगाएं।
कभी भी सात घोड़ों से कम या फिर ज्यादा की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
घर में घोड़ों की ऐसी तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए जिसमें चेहरा आक्रोशित नजर आ रहा है। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में वाद-विवाद बढ़ता है।
घर में कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इससे धन हानि की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वह घोड़े किसी युद्ध स्थल में न हो। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी ऐसे घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जो रथ खींचते नजर आ रहे हो।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में जब भी सात घोड़े की तस्वीर लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उनका रंग सिर्फ और सिर्फ सफेद होना चाहिए। क्योंकि इन्हें शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
घर में जो आप सात घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह गतिमान अवस्था में नजर आ रहे हो। न ही बैठे या फिर एक जगह खड़े हुए।

तस्वीर खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

तस्वीर खरीदते समय यह ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे न हों. यानी युद्धस्थल में रथ खींचने वाली घोड़ों की तस्वीर न लगाएं. यह घर में क्लेश को बढ़ावा दे सकता है. इससे मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है. इसके साथ यह ध्यान रखें कि तस्वीर में सात के सात घोड़े क्लियर रूप से एक ही दिशा में भाग रहे हो. कोशिश करें कि ऐसी तस्वीर खरीदें जिसमें सब घोड़े सफेद रंग के हो. अलग अलग रंग के घोड़ों की तस्वीर न खरीदें. इसके अलावा ऐसी तस्वीर न खरीदें जिसमें घोड़े एक ही जगह रुके हुए हों.

तस्वीर इस जगह लगाना रहता फायदेमंद 

अगर घर में लगाना है तो कोशिश करें कि घर का जो बैठक स्थल है यानी जहां लोग आकर सबसे पहले रुकते हैं वहां इस तस्वीर को लगाएं. अगर दफ्तर या व्यापार स्थल पर लगाना चाहते हैं तो केबिन के अंदर लगाएं. बस ये ध्यान रखें कि घोड़ें अंदर की तरफ आते हुए नजर आए. अगर बात दिशा की करें तो पूर्व दिशा इसके लिए शुभ माना गया है. तो घर या दफ्तर में इस तस्वीर को पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगाएं. अगर पूर्व दिशा में जगह नहीं है तो दक्षिण दिशा में भी लगा सकते हैं. अगर वास्तु के अनुसार आप भागते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं तो इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होकर पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर में सुख समृद्धि और मां लक्ष्मी का वास होता है. व्यक्ति के जीवन में तरक्की होती है.

डिसक्लेमर

हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'