जयमाल में दूल्हा बन रहा था हीरो, दुल्हन को गोद में उठाने के चक्कर में पड़ गए लेने के देने- Viral Video

जब फोटो सेशन चल रहा था तभी दूल्हे ने रिस्क ले लिया. दूल्हे ने दुल्हन को उठाना चाहा पहले तो दुल्हन को बड़ा ही अजीब लगा लेकिन दूल्हा नहीं माना. आखिरकार दूल्हे ने अपनी गोद में दुल्हन को उठा लिया. गोद में उठाते वक्त ही ऐसा लगा कि बहुत अजीब तरीके से वह उसे अपनी गोद में उठा रहा है.

Jan 02, 2023 - 23:02
0 655
जयमाल में दूल्हा बन रहा था हीरो, दुल्हन को गोद में उठाने के चक्कर में पड़ गए लेने के देने- Viral Video

सोशल मीडिया पर वैसे तो शादियों की वीडियो आते ही रहते हैं. लेकिन कई बार दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसी जगहों से वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं जो शायद वह नहीं चाहते हैं. सोशल मीडिया पर शादी-विवाह से जुड़े वीडियो खूब देखने को मिलते हैं. इनमें कई नजारे ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार देखने के बाद भी मन नहीं हटता है.

अभी फिर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद हर कोई यही सोच रहा है की इंसान को अपने को देख कर ही काम करना चाहिए. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर ही गिर गए. यह सब तब हुआ जब दोनों शादी के स्टेज अपर ही खड़े थे.

दरअसल, इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि दूल्हा- दुल्हन सामने से आ रहे हैं. उन दोनों को देख कर लग रहा है कि जयमाला का कार्यक्रम हो गया है क्योंकि दोनों के गले में फूलों का हार लटका हुआ था. इसके बाद जब फोटो सेशन चल रहा था तभी दूल्हे ने रिस्क ले लिया. दूल्हे ने दुल्हन को उठाना चाहा पहले तो दुल्हन को बड़ा ही अजीब लगा लेकिन दूल्हा नहीं माना.

आखिरकार दूल्हे ने अपनी गोद में दुल्हन को उठा लिया. गोद में उठाते वक्त ही ऐसा लगा कि बहुत अजीब तरीके से वह उसे अपनी गोद में उठा रहा है. फिर जैसे ही उसने दुल्हन को उठाया उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दुल्हन को लेकर वहीं गिर गया. स्टेज काफी ऊंचा था और दोनों को चोट भी आई होगी.

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब का है और कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे. कुछ लोग दूल्हे की गलती बताने लगे तो वहीं कुछ लोग कहने लगे ऐसा होता रहता है. 

Video Link-

https://twitter.com/HasnaZarooriHai/status/1609782936307650561?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1609782936307650561%7Ctwgr%5E79a4de921177ea8870be12558bd73b2db679c8ba%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Foff-beat%2Fgroom-lift-bride-after-jaymal-but-they-fell-down-on-wedding-stage-video-viral%2F1511944

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 9
Wow Wow 6
Sad Sad 4
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User