Unlucky Plants: गलती से अपने घर में न रखें ये पौधे; इनको घर में लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी रुपये पैसे तरक्की की दिक्कतें

वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से धन – धान्य की कमी रुक जाती है। कहा जाता है कि घर में लगाने से दुर्भाग्य आता है। इन पौधे की वजह से घर में लड़ाईयां शुरू हो जाती हैं। वास्तु में कुछ पौधों को बेहद ही अशुभ बताया गया है। तो आईये जानते हैं कि किन – किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

Unlucky Plants: गलती से अपने घर में न रखें ये पौधे; इनको घर में लगाने से बढ़ सकती हैं आपकी रुपये पैसे तरक्की की दिक्कतें

सनातन हिंदू धर्म में प्रकृति का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में तुलसी समेत कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। मान्यताओं के अनुसार इस पौधों को घर में लगाने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर चीज व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती है। 

वास्तु में जीवन जीने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। वास्तु में पेड़-पौधे से जुड़े भी कुछ खास नियम बताये हैं। कुछ लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। 

पौधे लगाने से न सिर्फ घर की शोभा बढ़ती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक हर तरह के पौधे घर में नहीं रखना चाहिए। कुछ प्लांट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में रखते ही बुरे दिन शुरू हो जाते हैं।

बता दे कि कुछ प्लांट्स घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन्हें घर में लगाने से धन – धान्य की कमी रुक जाती है। कहा जाता है कि घर में लगाने से दुर्भाग्य आता है। इन पौधे की वजह से घर में लड़ाईयां शुरू हो जाती हैं। वास्तु में कुछ पौधों को बेहद ही अशुभ बताया गया है। तो आईये जानते हैं कि किन – किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

न रखें सूखे हुए पौधे

अगर आपके घर में लगा कोई पौधा सूख जाता है या मुरझाया जाता है तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है। साथ ही यह घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा होने का भी संकेत देते हैं। ऐसे में व्यक्ति के हर काम में रुकावट आने लगती है। इसलिए ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी गुलाब को छोड़कर कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कांटेदार पौधे घर में तनाव का माहौल बना रहता है। इन पौधों को घर में लगाने से घर सदस्यों के बीच आपसी मतभेद देखने को मिलता है।

खजूर का पेड़

वास्तु के मुताबिक, घर में कभी भी खजूर का पेड़ नही लगाना चाहिए। घर में खजूर का पेड़ लगाने से तनाव का माहौल बना रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से सदस्यों पर कर्ज बढ़ता है। इतना ही नहीं परिवार की तरक्की भी रुक जाती है।

दुर्भाग्य लाता है कैक्टस का पौधा

कई लोग घर में कैक्टस का पौधा लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को घर में लगाना शुभ नहीं माना गया। ऐसे में घर में कैक्टस का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए, वरना यह पौधा दुर्भाग्य ला सकता है। जिससे घर-परिवार में तनाव और चिंता की स्थिति पैदा होने लगती है। घर में कैक्टस का पौधा लगाने से कलह बढ़ाता है। इससे आर्थिक संकट गहराता है। कैक्टस का पौधा जीवन में उदासी लेकर आता है।

बेर का पेड़

बेर के पेड़ में कांटे होते हैं। माना जाता है कि ये वृक्ष लगाने से जीवन में रुकावटें बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेर का पेड़ घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है।

पीपल का पौधा

पीपल का पौधा घर में नकारात्मकता बढ़ाता है। यदि घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

मेहंदी का पौधा

वैसे तो मेहंदी के पौधे में बहुत-से गुण पाए जाते हैं, लेकिन फिर भी इसे घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी आत्माओं का वास होता है यही कारण है कि मेहंदी के पौधे को घर में लगाने की मनाही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे घर की शांति भंग होती है।

कांटेदार पौधा

कांटेदार पेड़ को कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इन्हें रखने से रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ती हैं।

इमली का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पौधा नकारात्मकता को बढ़ता है। इसे कभी भी घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। यदि किसी खाली जमीन पर इमली का पेड़ हो तो ऐसी जगह पर घर बनाने से भी बचना चाहिए। इसे लगाने से घर में हमेशा डर का माहौल बना रहता है। इसलिए, इस पौधे को घर में नहीं लगाने की सलाह दी जाती है।

बोनसाई 

बोनसाई के पौधे कई घरों में पाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर में रखने से काम में बाधाएं आती है। आर्थिक प्रगति प्रभावित होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बोनसाई का पौधा रखना शुभ नहीं माना गया। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह पौधा व्यक्ति की तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में इसे घर के अंदर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। आप चाहे तो इसे घर के बाह लगा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाने चाहिए ये पौधे

बांस का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस घर में सौभाग्य व शांति लाता है। इसे घर या कार्यस्थल पर रखा जा सकता है। इसे गिफ्ट में दिया जाने वाला एक शुभ पौधा माना गया है।

नीम का पेड़

नीम का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। यह लाभकारी गुणों के कारण अधिक लोकप्रिय है। वास्तु जानकारों के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में नीम का पेड़ लगाना चाहिए।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर के सामने वाले रूम में दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। मनी प्लांट को प्रतिदिन पानी के साथ दो बूंद कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर की खुशबू बहुत अच्छी होती है। यह मन को शांति प्रदान करता है। यह पौधा घर में सकारात्मकता लाता है।

पीस लिली

पीस लिली का पौधा सद्भाव का प्रतीक है। इसे बेडरूम में रखने से अच्छी नींद आती है। अगर आप अनिद्रा से परेशान है, तो लिली का पौधा आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

डिसक्लेमर --इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।