रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
यह दुर्घटना रसूलपुर गांव के पास हुई। कार सवार लोग नोएडा से जौनपुर लौट रहे थे। सभी घायलों को संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सलवन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली और प्रतापगढ़ की सीमा पर स्थिति सलवन थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। मंगलवार रात 10 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर एक कार खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस टक्कर में एक किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। कार सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दुर्घटना रसूलपुर गांव के पास हुई। कार सवार लोग नोएडा से जौनपुर लौट रहे थे। सभी घायलों को संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सलवन ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।
मृतकों और घायलों की लिस्ट-
इस हादसे में समृद्धि सिंह (12), सरोज सिंह (46) और 22 साल की संगीता सिंह की मौत हो गई। घायलों में समर्थ (4) , नीरज सिंह (35), प्रतिमा सिंह (35), गुरचरण (48) और सविता सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।