FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की ये आठ टीमें हुईं तय, स्विट्जरलैंड ने अंतिम-8 में बनाई जगह

स्विट्जरलैंड की टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में 72 सालों के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो सकी है। इससे पहले वह साल 1954 में अंतिम-8 में पहुंच पाई थी। अब उसकी क्वार्टर फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम से भिड़ंत होगी जिन्होंने अपने राउंड 16 मुकाबले में इजिप्ट के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से मुकाबले को अपने नाम किया है। वहीं इसी के साथ क्वार्टर फाइनल सभी आठ टीमों के नाम तय हो गए हैं।

Jul 08, 2026 - 10:27
0 23
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की ये आठ टीमें हुईं तय, स्विट्जरलैंड ने अंतिम-8 में बनाई जगह

राउंड 16 के मुकाबले खत्म होने के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली सभी आठ टीमों के नाम तय हो गए हैं। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के अलावा स्विट्जरलैंड, फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे और इंग्लैंड की टीम का नाम शामिल है। क्वार्टर फाइनल मैचों की शुरुआत 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 पर फॉक्सबोरो के बोस्टन स्टेडियम में फ्रांस और मोरक्को की टीम के बीच में खेला जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच में बीसी प्लेस वैंकूवर के स्टेडियम में राउंड 16 स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों हाफ का खेल खत्म होने के बाद कोई गोल नहीं होने की वजह से मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। स्विट्जरलैंड की टीम ने यहां पर 4-3 के अंतर से मुकाबले को जीतने के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। 

स्विट्जरलैंड की टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में 72 सालों के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो सकी है। इससे पहले वह साल 1954 में अंतिम-8 में पहुंच पाई थी। अब उसकी क्वार्टर फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम से भिड़ंत होगी जिन्होंने अपने राउंड 16 मुकाबले में इजिप्ट के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से मुकाबले को अपने नाम किया है। वहीं इसी के साथ क्वार्टर फाइनल सभी आठ टीमों के नाम तय हो गए हैं।

स्विट्जरलैंड की टीम कोलंबिया के खिलाफ राउंड 16 के मुकाबले में अपने अहम खिलाड़ी जोहान मन्जाम्बी के बिना खेलने मैदान पर उतरी थी, जो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे। 

कोलंबिया के खिलाफ मैच में स्विट्जरलैंड की तरफ से काफी सुरक्षात्मक खेल देखने को मिला जिसमें उन्होंने कोलंबिया को दोनों हाफ में कोई गोल करने का मौका नहीं दिया और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक लेकर गए। 

यहां पर शुरुआती तीन पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों की तरफ से गोल किया गया, लेकिन कोलंबिया की टीम चौथा बार गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी जिसमें स्विट्जरलैंड के रूबेन वर्गास ने चौथे मौके को भी गोल में बदलने के साथ अपनी टीम को इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User