कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना, नयागंज के होटल में प्रेमी युगल ने किया सुसाइड

कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के सूर्या होटल में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली महिला उन्नाव की रहने वाली शादीशुदा और दो बच्चों की मां है, जबकि युवक फतेहपुर जनपद का रहने वाला है और शादीशुदा बताया जा रहा है। नयागंज स्थित सूर्या होटल में शनिवार दोपहर फतेहपुर जनपद के युवक ने कमरा लिया था। इसी कमरे में उन्नाव जनपद की रहने वाली 38 वर्षीय महिला भी रुकी हुई थी। दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। होटल के कर्मचारियों ने कलक्टर गंज पुलिस को सूचना दी।

Jul 11, 2026 - 22:19
0 22
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना, नयागंज के होटल में प्रेमी युगल ने किया सुसाइड


कानपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। प्यार का दर्दनाक अंत देखने को मिला। प्रेमी युगल ने होटल में आत्महत्या कर ली। प्रेमी फतेहपुर और प्रेमिका उन्नाव की रहने वाली थी।

कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के सूर्या होटल में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली महिला उन्नाव की रहने वाली शादीशुदा और दो बच्चों की मां है, जबकि युवक फतेहपुर जनपद का रहने वाला है और शादीशुदा बताया जा रहा है।

नयागंज स्थित सूर्या होटल में शनिवार दोपहर फतेहपुर जनपद के युवक ने कमरा लिया था। इसी कमरे में उन्नाव जनपद की रहने वाली 38 वर्षीय महिला भी रुकी हुई थी। दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। होटल के कर्मचारियों ने कलक्टर गंज पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद एसीपी आनंद कुमार ओझा सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्नाव के एक गांव निवासी महिला के पिता ने बताया करीब 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। जिससे 13 साल का बेटा और नौ साल की बेटी है।

उन्होंने बताया शनिवार सुबह करीब 11 बजे बेटी अपनी सहेली की मां को अस्पताल देखने की बात कहकर घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि होटल में बेटी के साथ आत्महत्या करने वाले युवक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 5
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User