राष्ट्रपति ट्रंप के पास बेटे की दूसरी बारात में शामिल होने का भी समय नहीं? बोले- टाइमिंग बहुत खराब है

पत्रकारों ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप से पूछा कि क्या वह बेटे की शादी में जाएंगे, तो उन्होंने कहा, “वह चाहते हैं कि मैं जाऊं. यह एक छोटा और प्राइवेट प्रोग्राम होगा और मैं वहां पहुंचने की कोशिश करूंगा.” ट्रंप ने कहा, “मैंने उससे कहा कि मेरे लिए यह सही समय नहीं है.

राष्ट्रपति ट्रंप के पास बेटे की दूसरी बारात में शामिल होने का भी समय नहीं? बोले- टाइमिंग बहुत खराब है


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह अपने बड़े बेटे की शादी में जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ईरान युद्ध की वजह से समय सही नहीं है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, 48 साल के डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस वीकेंड दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं. वह बेटीना एंडरसन से बहामास में शादी करेंगे. 


लेकिन इसी समय ट्रंप ईरान के साथ चल रहे अपने अलोकप्रिय युद्ध को खत्म करने के लिए समझौते पर काम कर रहे हैं. इस युद्ध की वजह से उनकी लोकप्रियता कम हुई है और नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले महंगाई और खर्चों को लेकर वोटरों में नाराजगी बढ़ी है.

जब पत्रकारों ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप से पूछा कि क्या वह बेटे की शादी में जाएंगे, तो उन्होंने कहा, “वह चाहते हैं कि मैं जाऊं. यह एक छोटा और प्राइवेट प्रोग्राम होगा और मैं वहां पहुंचने की कोशिश करूंगा.”

ट्रंप ने कहा, “मैंने उससे कहा कि मेरे लिए यह सही समय नहीं है. मेरे पास ईरान जैसी चीज है और भी कई काम हैं.” ट्रंप ने कहा कि उन्हें पता है कि अगर वह युद्ध के बीच शादी में जाते हैं तो मीडिया इसे कैसे दिखाएगा.


 उन्होंने मजाक में कहा, “यह ऐसी चीज है जिसमें मैं जीत नहीं सकता. अगर मैं शादी में जाता हूं तो मुझे बुरा कहा जाएगा. अगर नहीं जाता हूं तो भी मुझे बुरा कहा जाएगा- फेक न्यूज की तरफ से.” उन्होंने आगे कहा, “उम्मीद है उसकी शादी बहुत अच्छे से होगी.”


बता दें कि “डॉन जूनियर” के नाम से मशहूर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर परिवार की लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं. वह अपने पिता के दक्षिणपंथी MAGA राजनीतिक एजेंडे के बड़े समर्थक भी माने जाते हैं. वह अक्सर अपने पिता के साथ दिखाई देते हैं. इसी महीने की शुरुआत में भी दोनों फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के मार-ए-लागो रिजॉर्ट से साथ में व्हाइट हाउस लौटे थे.