आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दे पर UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर से फटकार कहा - 'गंभीर परिणाम होंगे'

पी हरीश ने कहा, "मैं आज पाकिस्तान द्वारा की गई बेबुनियाद और बेवजह की टिप्पणियों का जवाब देने के लिए मजबूर हूं। भारत तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है। स्वतंत्र भारत ने अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान की सीमा-पार आक्रामकता से लड़ते हुए की थी। पाकिस्तान उन भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा करना चाहता था जो पूरी तरह से कानूनी तौर पर और हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन चुके थे।"

May 27, 2026 - 09:16
0 10
आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दे पर UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर से फटकार कहा - 'गंभीर परिणाम होंगे'

आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को फटकार लगाई। पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने इसके परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

पी हरीश ने कहा, "मैं आज पाकिस्तान द्वारा की गई बेबुनियाद और बेवजह की टिप्पणियों का जवाब देने के लिए मजबूर हूं। भारत तथ्यों को स्पष्ट करना चाहता है। स्वतंत्र भारत ने अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान की सीमा-पार आक्रामकता से लड़ते हुए की थी। पाकिस्तान उन भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा करना चाहता था जो पूरी तरह से कानूनी तौर पर और हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन चुके थे।"

उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान ने कई युद्ध छेड़कर भारत पर बिना किसी उकसावे के हमला करके और सीमा-पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देकर, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान द्वारा सीमा-पार आतंकवाद का इस्तेमाल और उसकी 'भारत को हजार घाव देकर लहूलुहान करने' की नीति यूएन चार्टर के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के खोखले दावों की पोल खोलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User