अमेरिका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खत्म हुआ तेल, जहां के तहां खड़े हो गए प्लेन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका की एक बड़ी एयरलाइन ने अपने विमानों को निर्देश दिया है कि अगर वे बफेलो इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे हैं, या फिर तेल भरने और उड़ान जारी रखने के लिए लेओवर कर रहे हैं तो पहले किसी पड़ोसी एयरपोर्ट पर रुके और फिर पर्याप्त तेल भरें.
अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के चीकटोवागा शहर में स्थित बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास तेल खत्म हो गया है. इस वजह से वहां मौजूद किसी भी प्लेन में रिफ्यूलिंग यानी फ्यूल भरने का काम नहीं हो पा रहा है. प्लेन जहां थे, वहीं रुक गए हैं. इस परिस्थिति को लेकर NOTAM भी जारी कर दिया गया है.
दरअसल अमेरिका में अगर किसी एयरपोर्ट, रनवे, हवाई रास्ते या एयरस्पेस में ऐसी कोई असामान्य या अस्थायी स्थिति हो जिसकी जानकारी पायलट को उड़ान से पहले होना जरूरी है, तो उसके बारे में NOTAM जारी किया जाता है. इसका फुल फॉर्म नोटिस टू एयरमेन, या नोटिस टू एयर मिशन्स होता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका की एक बड़ी एयरलाइन ने अपने विमानों को निर्देश दिया है कि अगर वे बफेलो इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे हैं, या फिर तेल भरने और उड़ान जारी रखने के लिए लेओवर कर रहे हैं तो पहले किसी पड़ोसी एयरपोर्ट पर रुके और फिर पर्याप्त तेल भरें.
दरअसल बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक छोटा एयरपोर्ट है और वहां फ्यूल या तेल पाइपलाइन के जरिए नहीं, बल्कि ट्रकों से पहुंचाया जाता है. अभी कहना मुश्किल है कि असल समस्या क्या है. खबर लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से वजह नहीं बताई गई थी. हो सकता है कि स्थानीय टर्मिनल में कोई उपकरण खराब हुआ हो सकता है या फ्यूल की गुणवत्ता से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. अब जब एयरलाइंस को इसकी जानकारी दे दी गई है, तो वे ज्यादातर मामलों में अपने साथ एक्स्ट्रा फ्यूल लेकर उड़ान भर सकती हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)