उद्योग से अस्पताल और होटल तक, प्राधिकरण ने निकाली योजनाएं;नोएडा में आ गया निवेश का बड़ा मौका! 19 मई से स्कीम शुरू

नोएडा प्राधिकरण ने शहर में उद्योग और कमर्शियल निर्माणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नई भूमि योजनाएं जारी की है. इन योजनाओं के तहत औद्योगिक, संस्थागत और कमर्शियल उपयोग के लिए अलग-अलग सेक्टरों में प्लॉट उपलब्ध होंगे.  इसके लिये आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी, जबकि ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून शाम 5 बजे तय की गई है. इच्छुक आवेदक 11 जून तक आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद ई-नीलामी और चयन प्रक्रिया के जरिए प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा.

उद्योग से अस्पताल और होटल तक, प्राधिकरण ने निकाली योजनाएं;नोएडा में आ गया निवेश का बड़ा मौका! 19 मई से स्कीम शुरू


दिल्ली से सटा होने के कारण नोएडा तेजी से विकसित हो रहा है. अभी हाल फिलहाल में नोएडा में एयरपोर्ट से लेकर कई विकास कार्यो ने नया रूप लिया है. इसी के चलते औद्योगिक और संस्थागत निवेश को नई गति देने की तैयारी तेज हो गई है. 


कारोबार, स्वास्थ्य सेवाओं, एजुकेशन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के विस्तार को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने विभिन्न श्रेणियों की जमीन योजनाएं एक साथ लॉन्च की है. आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी. जिसके तहत उद्योग, अस्पताल, नर्सिंग होम, कॉर्पोरेट दफ्तर और कमर्शियल परियोजनाओं के लिए प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे.


नोएडा प्राधिकरण ने शहर में उद्योग और कमर्शियल निर्माणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नई भूमि योजनाएं जारी की है. इन योजनाओं के तहत औद्योगिक, संस्थागत और कमर्शियल उपयोग के लिए अलग-अलग सेक्टरों में प्लॉट उपलब्ध होंगे. 


इसके लिये आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू होगी, जबकि ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 9 जून शाम 5 बजे तय की गई है. इच्छुक आवेदक 11 जून तक आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद ई-नीलामी और चयन प्रक्रिया के जरिए प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा.

प्राधिकरण के अनुसार औद्योगिक श्रेणी में ऐसे प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे जहां विनिर्माण और प्रोसेसिंग यूनिटें स्थापित की जा सकेंगी. इस योजना में कुल 19 कमर्शियल प्लॉट शामिल हैं. 


जिनका आकार 115 वर्ग मीटर से लगभग 7,997 वर्ग मीटर तक है. ये प्लॉट सेक्टर-3, 6, 7, 9, 10, एचसी, सेक्टर-80, 162, 164, फेज-2 और सेक्टर-67 समेत अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं. इनकी आरक्षित कीमत लगभग 65 लाख रुपये से शुरू होकर 18 करोड़ रुपये तक तय की गई है.