बहराइच में किशोरी के अपहरण पर बवाल: युवक के घर में तोड़फोड़, कई थानों की पुलिस तैनात, आटा चक्की फूंकी

जानकारी के अनुसार इलाके की रहने वाली एक किशोरी का शेखापुर निवासी मुस्लिम युवक गुड्डू बेहना तीन दिन पहले बहला फसलाकर कर ले गया था। इस मामले में गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसको सहयोग किया था।किशोरी के परिवारजन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। रविवार को लोगो की भीड़ ने आरोपित के आटा चक्की में आग लगा दी। यही नहीं, उसका सहयोग करने वाले के घर के बाहर भी तोड़फोड़ की गई।

Jun 22, 2026 - 11:20
0 13
बहराइच में किशोरी के अपहरण पर बवाल: युवक के घर में तोड़फोड़, कई थानों की पुलिस तैनात, आटा चक्की फूंकी


दरगाह इलाके की रहने वाली एक किशोरी को मुस्लिम युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के मामले से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को नाराज लोगों ने आरोपित के आटाचक्की में आगजनी कर उसको सहयोग करने वाले के घर के बाहर तोड़फोड़ की।

सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए एसपी ने पुलिस की पांच टीमें गठित की हैं।

जानकारी के अनुसार इलाके की रहने वाली एक किशोरी का शेखापुर निवासी मुस्लिम युवक गुड्डू बेहना तीन दिन पहले बहला फसलाकर कर ले गया था। इस मामले में गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसको सहयोग किया था।

किशोरी के परिवारजन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश था। रविवार को लोगो की भीड़ ने आरोपित के आटा चक्की में आग लगा दी। यही नहीं, उसका सहयोग करने वाले के घर के बाहर भी तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। जानकारी मिलते ही सीओ नगर नारायण दत्त मिश्रा कई थानों के पुलिस बल संग मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में नगर कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User