उत्तर प्रदेश मे आज से UPTET की परीक्षा शुरू, CM योगी खुद कर रहे हैं निगरानी

इम्तिहान देने जा रहे लोगों की सेंटर्स पर कड़ी तलाशी हो रही है। जो लोग चूड़ी, अंगूठी, कड़े पहनकर इम्तिहान देने आए हैं उनकी चूड़ी, अंगूठी गेट पर ही उतरवाई जा रही है। सेंटर में सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, तीन फोटो और पेन पेंसिल ही लेकर अंदर जा सकते है। मोबाइल फोन, गॉगल्स, डिजिटल घड़ी, ब्लू टूथ अंदर ले जाना मना है। पीने के पानी की बॉटल भी ट्रांसपेरेंट और सफेद होनी चाहिए, उसमें कोई लेबल नही होना चाहिए।

Jul 02, 2026 - 09:28
0 7
उत्तर प्रदेश मे आज से UPTET की परीक्षा शुरू, CM योगी खुद कर रहे हैं निगरानी

उत्तर प्रदेश में आज युवाओं का काफी बड़ा इम्तिहान है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश में आज से UPTET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा शुरू हो रही है। 4 जुलाई तक चलने वाली UPTET परीक्षा में राज्य के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर करीब 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।

इस परीक्षा की अहमियत को ध्यान में रखते हुए सेंटर्स पर फोर्स की तैनाती के साथ CCTV से भी निगरानी की जा रही है। इस बड़ी परीक्षा की अहमियत को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है और खुद पूरे एग्जाम की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

तीन दिन चलने वाली UPTET परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर फोर्स की तैनाती हो रखी है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा में पेपर लीक ना हो,नकल ना हो इसकी निगरानी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। 

इम्तिहान देने जा रहे लोगों की सेंटर्स पर कड़ी तलाशी हो रही है। जो लोग चूड़ी, अंगूठी, कड़े पहनकर इम्तिहान देने आए हैं उनकी चूड़ी, अंगूठी गेट पर ही उतरवाई जा रही है। सेंटर में सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, तीन फोटो और पेन पेंसिल ही लेकर अंदर जा सकते है। मोबाइल फोन, गॉगल्स, डिजिटल घड़ी, ब्लू टूथ अंदर ले जाना मना है। पीने के पानी की बॉटल भी ट्रांसपेरेंट और सफेद होनी चाहिए, उसमें कोई लेबल नही होना चाहिए।

यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों के 955 केंद्रों पर अलग-अलग शिफ्टों में होगी। परीक्षा में करीब  ​20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इम्तिहान देने वालों में नौकरी कर रहे पौने दो लाख टीचर भी शामिल हैं। 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि अब बिना TET पास किये कोई टीचर नही बन सकता। यूपी में 2010 के पहले के करीब पौने दो लाख टीचर ऐसे हैं जो स्कूलों में पढ़ा तो रहे हैं लेकिन TET पास नहीं हैं। इनको नौकरी में रहने के लिए तीन साल में TET पास करना होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में शिक्षा सेवा चयन आयोग  को निर्देश दिया है कि जो शिक्षक पहले से पढ़ा रहे हैं, उन्हें परीक्षा पास करने के पर्याप्त मौके दिए जाएं ताकि किसी को भी अवसर की कमी के कारण दिक्कत न हो। इन इम्तिहानों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा देने आए लोगो का कहना है की इंतजाम तो अच्छे हैं बस पेपर लीक ना हो, सब मेहनत बेकार हो जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User