शमि के पेड़ से है शनि देव का कनेक्शन: इसका सूखना शुभ या अशुभ? जानिए शमी के पौधे के सूख जाने पर क्या करें

घर में शमी का पौधा लगाना शुभ है। अगर किसी के घर में लगा हुआ यह पौधा अचानक सूख जाए या बिना वजह इसकी पत्तियां पीली हो जाएं तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं, मान्यता यह भी है कि शमी का पौधा भविष्य की बड़ी परेशानी का संकेत है। अगर मौसम या प्रतिकूल वातावरण की वजह से ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर हरे-भरे शमी के पौधे का सूखना शुभ नहीं है।

शमि के पेड़ से है शनि देव का कनेक्शन: इसका सूखना शुभ या अशुभ? जानिए शमी के पौधे के सूख जाने पर क्या करें

सनातन धर्म में हर पेड़-पौधे का संबंध किसी ना किसी देवता से बताया गया है। जिस प्रकार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, उसी तरह शनि देव का संबंध शमी के पौधे से बताया गया है।  घर में कई प्रकार के पौधों को लगाना शुभ है। मान्यता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से शनि देव की कृपा बनी रहती है।  जानते हैं कि घर में शमी का पौधा सूखना शुभ है या अशुभ। 


घर में शमी का पौधा लगाना शुभ है। अगर किसी के घर में लगा हुआ यह पौधा अचानक सूख जाए या बिना वजह इसकी पत्तियां पीली हो जाएं तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं, मान्यता यह भी है कि शमी का पौधा भविष्य की बड़ी परेशानी का संकेत है। अगर मौसम या प्रतिकूल वातावरण की वजह से ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर हरे-भरे शमी के पौधे का सूखना शुभ नहीं है।  सूखे हुए पौधे को किसी शुभ दिन में घर से बाहर करकी जगह नया पौधा लगाना चाहिए।

शमी का पौधा यदि सूख जाता है तो उसे कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं फेंकना चाहिए जहां यह पैरों के नीचे आए या इसका अपमान हो। 


शमी के सूखे हुए पौधे को भी पवित्र माना जाता है और इसे कचरे में न फेंकें  सूखे हुए शमी के पौधे को घर से बाहर किसी पवित्र पौधे जैसे पीपल  या बरगद के आस-पास रख देना चाहिए। 


इसे आप किसी साफ़ स्थान की मिट्टी में दबा भी सकते हैं। यदि ऐसा होता है कि शमी की पत्तियां सूख जाएं और इसका तना हरा है तो इसे घर से बाहर न करें। आप इस पौधे को घर के किसी साफ़ स्थान पर रख दें और इसमें जल दें। 
 
जब भी आप शमी का सूखा पौधा घर से बाहर निकालें उसके स्थान पर नया पौधा जरूर लगाएं। शमी का पौधा घर में कुछ विशेष दिनों में ही लगाना चाहिए। अगर आप शमी का सूखा पौधा घर से हटा रहे हैं तो उसकी जगह नया पौधा शनिवार, सोमवार या फिर किसी भी अमावस्या तिथि के दिन लगाएं।

शमी का पौधा शनि अमावस्या के दिन लगाना भी शुभ माना जाता है। वहीं आपको रविवार, सोमवार और अमावस्या के दिन शमी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। अगर आपको पूजा में इन पत्तियों का इस्तेमाल करना है तो आप एक दिन पहले ही इसकी पत्तियां तोड़कर रखें। 


वास्तु के हिसाब से इस पौधे को घर की पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए और आप इसे उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकती हैं।

यदि आप इस पौधे को घर की पूर्व दिशा में रखते हैं तब भी आपके लिए शुभ फल मिलते हैं। शमी के पौधे को यदि आप घर के मुख्य द्वार पर रखें तो यह सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। 
 
यदि आप शमी के सूखे पौधे के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करेंगे तो घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

शमी के पौधे का दिशा बदलना (Changing Direction Of Shami Plant) 

अगर शमी का पौधा दक्षिण दिशा की ओर झुक जाए तो यह अशुभ होता है।
शमी के पौधे का दक्षिण की ओर झुकना संकटों को बढ़ावा देता है। 
शमि का पौधा अगर पश्चिम दिशा की ओर झुक जाए तो यह हानि का संकेत है।
ऐसी हानि जो किसी भी रूप में हो सकती है फिर चाहे धन हो या स्वास्थ्य। 

शमी के पौधे का गमला टूटना (Broken Pot Of Shami Plant)

 अगर आपने शमी का पौधा चटके हुए या टूटे हुए गमले में लगाया है तो यह अशुभ है। 
 शमी के पौधे के गमले का अपने आप टूटना या चटकना राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) के दुष्प्रभाव को दर्शाता है।
 शमी का पौधा अगर अचानक गिरकर टूट जाए तो यह घर में नकारात्मकता बढ़ने का सूचक है। 
 यह इस बात को भी दर्शाता है कि घर में पारिवारिक क्लेश बहुत जल्दी जन्म लेने वाला है। 

शमी के पौधे से जुड़े इन्हीं अशुभ संकेतों से शनि के नाराज होने और जीवन में आने वाली पेशानियों का पता चलता है।