BJP 370 और NDA 400 पार! जानिए लोकसभा चुनाव में कैसे पूरा हो सकता है पीएम मोदी का सपना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में कहा था कि भाजपा अपने दम पर 370 से अधिक सीटें हासिल करेगी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का स्ट्राइक रेट 2019 के लोकसभा चुनाव में हिंदी बेल्ट में 94 प्रतिशत था और उसने क्लीन स्वीप किया। 

BJP 370 और NDA 400 पार! जानिए लोकसभा चुनाव में कैसे पूरा हो सकता है पीएम मोदी का सपना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद देश में चल रही 'भगवा लहर' से उत्साहित और नई ऊर्जा से लबरेज हैं। न सिर्फ 'तीसरी बार मोदी सरकार' के लिए, बल्कि पहले से कहीं बड़ा और रिकॉर्ड मेंडेट देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अभियान रणनीति और जनता तक पहुंचने के लिए शहरी और ग्रामीण केंद्रों पर कार्यक्रमों की एक सीरीज शुरू की है। साथ ही डिजिटल मीडिया के माध्यम से जनरेशन जेड को लुभाने की कोशिश की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में कहा था कि भाजपा अपने दम पर 370 से अधिक सीटें हासिल करेगी, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का स्ट्राइक रेट 2019 के लोकसभा चुनाव में हिंदी बेल्ट में 94 प्रतिशत था और उसने क्लीन स्वीप किया। 

बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और झारखंड जैसे कई राज्यों में उसने कुल लोकसभा सीटों में से 94 प्रतिशत से अधिक जीतीं। इस तरह कुल 210 सीटों में से 198 सीटें उसकी झोली में आईं। इस बार भी पार्टी को वही 94 फीसदी स्ट्राइक रेट बरकरार रखना होगा, बल्कि इसे और बढ़ाना होगा।