आज होगा जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास विधानसभा चुनाव से पहले यूपी को बड़ी सौगात

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण में करीब 8,914 करोड़ रुपये का निवेश होगा और यहां से सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही होने लगेगी। शुरुआत में जेवर हवाअड्डे पर दो हवाईपट्टियां चालू होंगी। इस हवाईअड्डे के विकास का ठेका ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दिया गया है। आज होगा जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास विधानसभा चुनाव से पहले यूपी को बड़ी सौगात.

Nov 25, 2021 - 03:47
Updated: 5 years ago
0 66
आज होगा जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास विधानसभा चुनाव से पहले यूपी को बड़ी सौगात

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गौतम बुद्ध नगर के जेवर में एशिया के विशालतम एयरपोर्ट 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' की आधारशिला रखेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह एयरपोर्ट बहुआयामी विकास को नई उड़ान देगा और व्यापक रोजगार सृजन का माध्यम भी बनेगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और पर्यटन के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का शिलान्यास करेंगे। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर में 29 हजार 650 करोड़ रुपये की लागत से 5845 हेक्टेयर जमीन पर बनने जा रहा ये एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण में करीब 8,914 करोड़ रुपये का निवेश होगा और यहां से सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही होने लगेगी। शुरुआत में जेवर हवाअड्डे पर दो हवाईपट्टियां चालू होंगी। इस हवाईअड्डे के विकास का ठेका ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User