संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा LIVE: BJP सांसदों ने लगाए जय श्रीराम के नारे, जानें क्या बोल रहा कौन

गांधी जी के आखिरी शब्द- 'हे राम' में भी राम हैं: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भगवान राम सबके हैं। वे हर समय सबके साथ हैं। चाहे हम सफल हों, चाहे असफल हों।

संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा LIVE: BJP सांसदों ने लगाए जय श्रीराम के नारे, जानें क्या बोल रहा कौन

गांधी जी के आखिरी शब्द- 'हे राम' में भी राम हैं: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
भगवान राम सबके हैं। वे हर समय सबके साथ हैं। चाहे हम सफल हों, चाहे असफल हों। चाहे दिन की शुरुआत हो, या फिर महात्मा गांधी के अंतिम शब्द- हे राम हों।
गांधी जी ने यह भी कहा था कि मेरा हिंदू धर्म मुझे सभी धर्मों को सम्मान करना सिखाता है। इसी में राम राज्य का रहस्य छिपा है।

जब राम ने रावण को मारा, तो उसके लिए उन्होंने अपनी सेना में पिछड़े वंचित सभी को लिया। सभी ने मिलकर रावण के अहंकार को हराया। हमें मंथन करना चाहिए कि क्या आज देश के सभी अल्पसंख्यक, पिछड़े खुश हैं। यही तो राम राज्य की परिभाषा थी।
आज अनुसूचित जाति, जनजाति के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। 2023 में लगभग 50 प्रतिशत अपराध बढ़ा है। क्या यह राम राज्य है?

आज पिछड़ा वर्ग जाति जनगणना की मांग कर रहा, क्यों उनके खिलाफ भेदभाव हो रहा है। विश्वविद्यालयों में उनके साथ भेदभाव हो रहा है।

रामायण में मां सीता भी हैं। मां सीता ने कभी भी अपने संयम और शक्ति को कम नहीं होने दिया। क्या उन्नाव की दलित को बेटी को सरकार से तब सहानुभूति मिली जब वह बेसहारा और अकेली थी। क्या यह अनुभूति हमारी महिला खिलाड़ियों को हुई थी।
सत्यपाल मलिक के भाषण की बड़ी बातें

मीर बाकी ने 1528 में राम मंदिर को तोड़ा। यह इतिहास इस बात का गवाह है कि वहां पर मंदिर था। 2003 में ASI के सर्वे में यह बात स्थापित हुई

कभी कभी इतिहास मे ऐसे कालखंड आते हैं... ऐसे युगपुरुष पैदा होते हैं, जिनको इतिहास याद रखता है। जैसे किसी शायर ने कहा है- 'हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पर रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।' मोदी जी के आने से देश में रामराज आया है।राम मंदिर बनने से देश की चेतना जाग्रत हुई है।
भगवान राम सबके हैंः बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह

राम मंदिर पर सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा- भगवान राम सबके हैं। राम हमारे लिए एक भावना है। राम हमारा भाग्य है। राम एक चेतना है। राम एक सभ्यता है। राम एक संस्कृति है। राम मोक्ष भी हैं। राम भारत में कहीं रामपुर है, तो कहीं रामेश्वरम हैं। राम घट-घट के वासी हैं। वह केवल भारत की भौगोलिक सीमा में नहीं, बल्कि वह उसके बाहर भी हैं।भगवान राम सबके हैंः बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह

राम मंदिर पर सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए बागपत से बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा- भगवान राम सबके हैं। राम हमारे लिए एक भावना है। राम हमारा भाग्य है। राम एक चेतना है। राम एक सभ्यता है। राम एक संस्कृति है। राम मोक्ष भी हैं। राम भारत में कहीं रामपुर है, तो कहीं रामेश्वरम हैं। राम घट-घट के वासी हैं। वह केवल भारत की भौगोलिक सीमा में नहीं, बल्कि वह उसके बाहर भी हैं।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जय श्रीराम के नारे

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी सांसदों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। स्पीकर ओम बिरला ने जैसे ही सदन में प्रवेश किया, बीजेपी सांसदों ने जय श्रीराम के नारों के साथ उनका स्वागत किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर बिरला ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण पर चर्चा होनी है। उन्होंने इसके बाद पहले वक्ता के तौर पर बीजेपी बागपत से बीजेपी के सांसद सत्य पाल सिंह को आमंत्रित किया।

शून्यकाल नहीं होगा, सीधे राम मंदिर के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी
बजट सत्र के आखिरी दिन आज संसद में राम मंदिर पर चर्चा होगी। शनिवार शून्यकाल नहीं होगा और सीधे राम मंदिर के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। राम मंदिर निर्माण पर चर्चा के साथ ही 17 वीं लोकसभा की कार्यवाही आज संपन्न हो जाएगी। बीजेपी शुक्रवार को ही तीन लाइन का व्हिप जारी कर अपने सांसदों को दोनों सदनों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। 'महत्वपूर्ण सरकारी कामकाज' निपटाने के लिए संसद के बजट सत्र को शनिवार (10 फरवरी) तक एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 9 फरवरी को समाप्त होने वाला था।
राम मंदिर पर प्रस्ताव लाकर मोदी ने कांग्रेस को फंसा दिया?

आज राम मंदिर पर मोदी सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव में जहां पीएम मोदी के भाषण पर सबकी नजर रहेगी, वहीं विपक्ष की रणनीति की भी असली परीक्षा होगी। चुनाव से तीन महीने पहले मौजूदा लोकसभा में अपने आखिरी भाषण में मोदी राम मंदिर के जरिए जन मन तक सरकार के काम की अमिट छाप छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। माना जा रहा है कि उनसे भाषण में राम मंदिर के अलावा पांच भारत रत्न देने के सरकार के फैसले का भी जिक्र हो सकता है। वहीं विपक्षी सांसदों के लिए चुनौती यह रहेगी कि राम मंदिर पर अपने भाषण की धार किस तरफ रखते हैं। सरकार के धन्यवाद प्रस्ताव के खिलाफ बोलना हिंदू आस्था के खिलाफ जाएगा और समर्थन करने का मतलब सरकार के काम पर मुहर लगाना हो जाएगा।

संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव का सरप्राइज
बीजेपी ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों को विप जारी किया। इसमें कहा गया कि शनिवार को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किए जाने वाले कुछ 'बहुत महत्वपूर्ण' विधायी कार्यों के कारण संसद में उनकी उपस्थिति जरूरी है। यह 'बहुत महत्वपूर्ण' विधायी काम क्या है, इसको लेकर न तो बीजेपी की तरफ से कोई बयान आया, ना ही किसी सांसद ने इस पर कुछ बोला है। पार्टी के कई सांसदों ने अजेंडे के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाना लगभग तय है।
आज संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव