यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 13 फरवरी को होंगे जारी, uppbpb.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किये जाएंगे जहां से आप मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 13 फरवरी को होंगे जारी, uppbpb.gov.in पर कर सकेंगे डाउनलोड

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को राज्यभर में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर किया जायेगा जिसके लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2024 को जारी कर दिए जाएंगे।

प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किये जाएंगे जहां से आप मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।


यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर प्रवेश पत्र जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

अब आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करना होगा।

जानकारी सबमिट करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।