UP Weather Update: यूपी में ठंड से ठिठुरे लोग, दो दिन शीतलहर से राहत की उम्मीद; 36 जिलों में कोहरे को लेकर बड़ा अपडेट

कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों पर असर जारी रहा। गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है। हल्की धूप निकलेगी, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 36 जिलों में अगले दो दिनों तक कोहरा रहेगा।  प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था।

UP Weather Update: यूपी में ठंड से ठिठुरे लोग, दो दिन शीतलहर से राहत की उम्मीद; 36 जिलों में कोहरे को लेकर बड़ा अपडेट

शीतलहर के कारण प्रदेश में भीषण ठंड का जारी है। ज्यादातर जिलों में बुधवार को कोहरा का असर अधिक नहीं रहा, लेकिन धुंध से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मऊ में हल्की बूंदाबांदी हुई।

कोहरे के कारण ट्रेनों और उड़ानों पर असर जारी रहा। गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है। हल्की धूप निकलेगी, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 36 जिलों में अगले दो दिनों तक कोहरा रहेगा।

 प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था। फतेहगढ़ व नजीबाबाद में चार तो कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया।

 लखनऊ और उसके पास के जिलों में दिन और रात के पारे में मामूली वृद्धि देखी गई। दिन में हल्की धूप भी खिली, लेकिन गलन पर इसका कोई असर नहीं रहा। बुधवार से पुरवा हवा चलने लगी है। इसके कारण दो दिन में तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन गलन अभी जारी रहेगी। शीतलहर 22 जनवरी तक प्रचंड रूप में चलती रहेगी।

कानपुर और उसके पास के जिलों में दिन और रात में पारा एक-एक डिग्री सेल्सियस और गिर गया। अगले दो दिन सर्दी यथावत रहेगी। प्रयागराज और पास के जिलों में भीषण ठंड है। शीतलहर से दिन का पारा लुढ़क गया। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पूर्वांचल में शीतलहर जारी है। वाराणसी में पूरा दिन धूप नहीं निकली और तीन किमी प्रति घंटे की गति से चल रही सर्द हवा ठिठुरन बढ़ाती रही। मीरजापुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री पहुंच गया।

गोरखपुर में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। मेरठ और आसपास के जिलों में आज सुबह भी कोहरा छाया था। दोपहर धूप निकली, लेकिन शाम पांच बजे से गलन फिर से शुरू हो गई। आगरा मंडल शीतलहर की चपेट में रहा। एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।