रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की बढ़ रही मांग, फिर लगे पोस्टर

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर पोस्टर लगाकर एक बार फिर प्रियंका गांधी से रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है।

रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की बढ़ रही मांग, फिर लगे पोस्टर

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके समर्थक कर रहे हैं। इसे लेकर जिले में पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर पोस्टर लगाकर एक बार फिर प्रियंका गांधी से रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है।

पोस्टर पर लिखा है कि रायबरेली से चुनाव लड़ें और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। 

यह पोस्टर पांच दिन पहले भी लगाए गए थे। मंगलवार की रात फिर लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ऋषभ राघवेंद्र बाजपेई की ओर से लगाया गया है। इन्होंने पहले भी यह पोस्टर लगाए हैं।