बलिया में पूर्व नौसैनिक को UPPCS 2023 में मिली 57 वीं रैंक, मिलेगा डिप्टी जेलर का पद

अगर इंसान मन बना ले कि जीवन में कुछ अच्छा करना है तो कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसा ही बलिया के भारतीय नौसेना में सिपाही के रूप में तैनात संजय (UPPCS 2023 Topper) ने कर दिखाया है। उन्‍हें UPPCS 2023 में 57वीं रैंक मिली है। उनका चयन डिप्‍टी जेलर पद के लिए हुआ है।

संजय गुप्‍ता साल ने 2002 में 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद संजय गुप्ता 2004 में भारतीय नौ सेना के सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। नौसेना सेवा के दौरान ही इग्नू IGNOU से 2011 में स्नातक की डिग्री ली। साल 2010 में संजय की शादी बांसडीह तहसील के कुसौरा गांव में प्रियंका के साथ हुई थी। 15 साल नौसेना में नौकरी के बाद वह 2019 में रिटायर हो गए। इसके बाद संजय ने सिविल सर्विस को अपना लक्ष्‍य चुना।
भारतीय नौ सेना में 15 साल संजय गुप्ता ने नौकरी जरूर की। लेकिन पीसीएस परीक्षा के लिए मेहनत लगातार जारी रही। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UP PCS) 2023 में संजय शामिल हुए। जहां फाइनल रिजल्‍ट में सफलता हासिल करते हुए 57वीं रैंक पर काबिज हुए।

सदर तहसील क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी संजय के बाबा कुशहर साहू, पिता दशरथ प्रसाद हमेशा से व्यवसाय में जुड़े रहे। संजय की माता का नाम कमला देवी गृहणी हैं। एक सवाल के जबाब में संजय ने कहा कि कोई भी परीक्षा छोटी या बड़ी नहीं होती, उसे हासिल करने के लिए लक्ष्य साथ ईमानदार होना चाहिए। संजय ने प्रतियोगियों को सुझाव दिया कि परीक्षा में सफलता के लिए सबसे जरूरी है कि धैर्य और आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रत्यत्नशीलता। बोले, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में निरंतरता बहुत महत्व रखती है। वहीं, दोस्त की शानदार सफलता पर शिक्षक शिवप्रकाश तिवारी मनोज ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।