भारत का मोस्ट वान्टेड दाऊद क्या पाकिस्तान में मर गया? पढ़िए क्या चल रही सोशल मीडिया पर चर्चा, जहर दिए जाने की अटकलें

दावा किया जा रह है कि दाऊद को उसके घर पर ही जहर दिया गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है। 67 साल के दाऊद पर भारत में कई केस हैं, जिनसे बचते हुए वह कई सालों से कराची में रह रहा है। द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम किस अस्पताल में हैं और उसकी हालत कैसी है, इस पर रहस्य बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तानी और भारतीय दोनों देशों के ही अफसरों ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है। 

भारत का मोस्ट वान्टेड दाऊद क्या पाकिस्तान में मर गया? पढ़िए क्या चल रही सोशल मीडिया पर चर्चा, जहर दिए जाने की अटकलें

कई साल से पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी चर्चा है कि गंभीर हालत में दाऊद को कराची के एक अस्पताल में लाया गया। जिसके बाद उसका इलाज किया जा रहा है। 

दावा किया जा रह है कि दाऊद को उसके घर पर ही जहर दिया गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है। 67 साल के दाऊद पर भारत में कई केस हैं, जिनसे बचते हुए वह कई सालों से कराची में रह रहा है।

द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम किस अस्पताल में हैं और उसकी हालत कैसी है, इस पर रहस्य बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तानी और भारतीय दोनों देशों के ही अफसरों ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है। 

दाऊद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसका कारण जहर हो सकता है। इस चर्चा की वजह ये भी है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में कई आतंकियों की हत्याएं हुई हैं, जो भारत ही हिट लिस्ट में थे। इनमें कुछ को जहर दिए जाने की भी बात सामने आई है।

दाऊद इब्राहिम भारत की मोस्ट वान्टेड लिस्ट में शामिल है। भारत में दाऊद इब्राहिम पर संगठित अपराध, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के मामले दर्ज हैं। वह 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। 

भारत के भागने के बाद दाऊद को कराची में आश्रय मिला है, जहां वह कड़ी सुरक्षा में रहता है। एक समय मुंबई के अंडरवर्ल्ड के सरगना रहा दाऊद इब्राहिम काफी समय से बीमार है। वह ठीक से चल भी नहीं पाता है, उसको छड़ी के सहारे की जरूरत पड़ती है।