कांग्रेस के किशोरी लाल ने तोड़ा राजीव गांधी का ये रिकॉर्ड, महज 32 दिन में ही कर दिया ये काम

भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी को लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से हराने वाले कांग्रेस के किशोरी लाल ने एक नया इतिहास रच दिया है

कांग्रेस के किशोरी लाल ने तोड़ा राजीव गांधी का ये रिकॉर्ड, महज 32 दिन में ही कर दिया ये काम

भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी को लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से हराने वाले कांग्रेस के किशोरी लाल ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने साल 1981 में हुए अमेठी के लोकसभा चुनाव के स्व. राजीव गांधी के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तब राजीव गांधी नामांकन के महज 39 दिन बाद सांसद बन गए थे।

वहीं इस बार कांग्रेस के ही किशोरी लाल नामांकन के बाद महज 32 दिन में ही सांसद बन गए। संजय गांधी की विमान हादसे में मृत्यु के बाद अमेठी में 1981 में उपचुनाव हुआ था। तब राजीव गांधी पहली दफा चुनाव में उतरे थे। 


समाजसेवी व कांग्रेस नेता अनुपम पांडेय ने अपने पिता जगदीश पीयूष की किताब गांधी...गांधी...गांधी के हवाले से बताते हैं कि राजीव गांधी ने 1981 के उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन छह मई को सुल्तानपुर में पर्चा दाखिल किया था। 14 जून 1981 को आए नतीजे में राजीव गांधी भारी अंतर से चुनाव जीते थे। 

यानी यह चुनाव 39 दिन में जीता गया था। इस बार कांग्रेस ने नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई की पूर्व संध्या पर किशोरी लाल का टिकट कन्फर्म किया। तीन मई को उन्होंने नामांकन किया। महज 32 दिन में वह सांसद बन गए।

1983 में अमेठी सियासत में किशोरी लाल ने रखा कदम
पंजाब के जालंधर निवासी किशोरी लाल का अमेठी से रिश्ता काफी पुराना है। उन्होंने पहली दफा 1983 में अमेठी की सियासत में कदम रखा था। वह कहते हैं, मैं गांधी परिवार से बहुत पहले से जुड़ा हुआ हूं। राजीव गांधी के कहने पर वह 1983 में पहली बार अमेठी आया। तबसे गांधी परिवार के साथ जुड़े रहकर अमेठी की जनता की सेवा कर रहा हूं।