उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अभी और मचेगी सियासी भगदड़ 60 विधायकों के काटेंगे टिकट

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राज्य के कोर ग्रुप के नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम बैठक में शुरुआती तीन चरणों की 182 सीटों के लिए नामों पर चर्चा हुई। पार्टी मकर संक्रांति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। कम से कम 60 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा।

Jan 12, 2022 - 04:39
0 96
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अभी और मचेगी सियासी भगदड़ 60 विधायकों के काटेंगे टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनावों से ठीक पहले बीजेपी में भगदड़ मची हुई है. कल यानी मंगलवार को योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी से रिश्ता तोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बीजेपी के 3 अन्य विधायक भी अखिलेश यादव की साइकिल में सवार हो चुके हैं. 

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राज्य के कोर ग्रुप के नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ अहम बैठक में शुरुआती तीन चरणों की 182 सीटों के लिए नामों पर चर्चा हुई। पार्टी मकर संक्रांति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। कम से कम 60 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा।

शुरुआती दो चरणों से जुड़ी 113 सीटों के पैनल पर सहमति बन गई है. इनमें शामिल सीटों पर दो से पांच नाम तय किए गए हैं. अगले दौर की बैठक में कुछ और नामों की छंटनी के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगेगी. पार्टी मकर संक्रांति के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। कम से कम 60 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा।

ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी पहले दो चरण के लिए अगले हफ्ते नामों की घोषणा करेगी। संक्रमित होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में शुरुआती तीन चरणों से जुड़ी सीटों पर कुछ विधायकों की सीटें बदलने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन विधायकों की सीटें बदली जाएंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User