CM योगी बोले- हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं, लखनऊ में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज हम सब एक नए भारत को देख रहे है. हमारे संस्कार हमें सदैव 'माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा' के साथ जोड़ते रहे  हैं. हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना, बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है.'

Aug 15, 2023 - 11:04
0 32
CM योगी बोले- हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं, लखनऊ में फहराया तिरंगा

देश को आजाद हुए आज 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं और पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी पर्व पर देशभक्ति की भावना देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई और कश्मीर से कन्याकुमारी तक महसूस की जा रही है. आजादी के जश्न के लिए देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज हम सब एक नए भारत को देख रहे है. हमारे संस्कार हमें सदैव 'माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा' के साथ जोड़ते रहे  हैं. हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना, बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है.'

इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड तक ट्रैफिक सिग्नल रेड कर दिया गया था। इसके साथ ही पूरे शहर में 19 चौराहों पर राष्ट्रगान का लाइव टेलीकॉस्ट किया गया। सीएम संबोधित करते हुए कहा ,"आज देश स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ माना रहा है। 12 मार्च 2021 से पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ साबरमती के तट से किया था। आज से अगले 25 सालों के लिए अमृत काल की शुरुआत हो रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। 75 जिलों में 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ''आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमारी संस्कृति हमारी मात्र भूमि को जोड़ती है। इस धरती को मां के रूप में सम्मान दिया है।" स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने पंच प्रण की शपथ दिलाई।''

सीएम ने कहा, ''भारत के हर नागरिक की पहली प्राथमिकता भारत माता और उसका देश होता है। भारत के चारों तरफ सेना के जवान है। उन्हें इस भावना से जोड़ा गया है। ताकि, हर प्रकार का उपद्रव भारत में खत्म कर सकें। पिछले 6 सालों में यूपी में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अभूतपूर्व विकास हुआ। आज यूपी में पहचान का संकट नहीं है। आज लोग गर्व से कहते हैं कि हम यूपी के नागरिक है। इसका नतीजा प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है।''

उन्होंने कहा, ''ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इसमें 36 लाख करोड़ का निवेश मिला। जिससे एक करोड़ नौजवानों को रोजगार की गारंटी मिलेगी। 2 करोड़ नौजवानों को लैपटॉप और टैबलेट बांटा जा रहा है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चल रहे हैं। आज दुनिया के बड़े-बड़े लोग यूपी में निवेश करने के लिए आ रहे हैं।

सीएम ने कहा, ''काशी आज एक नए काशी के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है। 10 करोड़ लोग दर्शन करने आए थे। यूपी टूरिज्म का एक नया डेस्टिनेशन बन गया है। साल 2019 में कुंभ से शुरू हुई यात्रा काशी, अयोध्या, मथुरा और हेरिटेज के रूप में बढ़ता जा रहा है। वाटर ट्रांसपोर्ट का एक्सपेंशन बनारस में देखने को मिल रहा है। वर्तमान में 13 नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण और 5 एक्सप्रेस-वे के साथ एक्सप्रेस प्रदेश बन रहा है। साल 2017 तक जिस प्रदेश में जहां 2 एयरपोर्ट थे। वहां आज 13 एयरपोर्ट हैं। साल के अंत तक 5 और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू हो जाएंगे।''

 सीएम ने कहा, " आज ही के दिन 1974 में हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता का मतलब आज हम लोग महसूस करते हैं। जब जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने के स्वतंत्रता मिली है।"

उन्होंने कहा, 'एक स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में आर्थिक नीतियां है। हर भारत वासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में न केवल विरासत के रूप में गौरव अनुभूति अनुभव कर सकता है। बल्कि भारत को एक विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए अपने बेहतर योगदान को कर सकता है।

भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली G-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। लखनऊ, वाराणसी,आगरा और गौतमबुद्धनगर मे भी G-20 के 11 समिट आयोजित किए0 गए। पिछले 9 वर्षों में भारत की शानदार यात्रा की है। भारत ने इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, विरासत और गरीब कल्याण क्षेत्र में एक बड़ी प्रगति की है। हम भारत को दुनिया का नेतृत्व करने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रहे है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार 10वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आजादी के जश्न के मौके पर देश को लालकिला से संबोधित कर रहे हैं. लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

लाल किले और उसके आसपास एक मल्टी लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा दिल्ली के एंट्री पॉइंट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहनों पर दोपहर तक के लिए रोक लगा दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी 10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं. इनमे से केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया.

2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का भाषण केवल 56 मिनट का रहा था. ये उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण है. 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट का भाषण देकर पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके बाद 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट और 2022 में 83 मिनट तक पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 3
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User