क्राइम: गायब सिर का हिस्सा, बैग में कटे रखे थे हाथ पैर, ट्रेन में बक्शे के अंदर मिली सिर कटी महिला की लाश

क्राइम: गायब सिर का हिस्सा, बैग में कटे रखे थे हाथ पैर, ट्रेन में बक्शे के अंदर मिली सिर कटी महिला की लाश


त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. जहां ट्रेन में महिला की सिरकटी लाश मिली है. छपरा से गोमती नगर के बीच 20 स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जीआरपी पुलिस जुटी है.


छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस 20 स्टेशनों से गुजरते हुए 12 घंटे का सफ़र पूरा करती है. कल इसी ट्रेन में 25 से 30 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश मिली थी. यह लाश गोमती नगर के आखिरी स्टेशन में स्लीपर कोच एसी 1 में लाश मिली थी.

बताते चले कि जीआरपी ट्रेन के अंदर रूटीन चेकिंग कर रही थी, इस दौरान कोच में एक लावारिस बॉक्स और एक बैग मिला. बॉक्स में महिला की सिर कटी लाश का धड़ मिला और बैग में कटे हुए हाथ ,पैर मिले. इलेक्ट्रॉनिक कटर या बेहद धारदार हथियार से शव काटे जाने का शक जताया जा रहा है. शव के पांच टुकड़े मिले और वहीं सिर गायब मिला.


हैरान कर देने वाली बात यह है कि शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है. कहीं ख़ून के धब्बे भी नहीं मिले. शव की शिनाख्त में जीआरपी पुलिस जुटी हुई है. वारदात के खुलासे के लिए एसपी जीआरपी ने तीन टीम बनाई है. चारबाग रेलवे स्टेशन के थाना जीआरपी में एफआईआर दर्ज हुई है.