UP Police Exam: फर्जी पेपर या अफवाह फैलाई तो सीधे NSA के तहत नपेंगे उपद्रवी! योगी सरकार का अल्टीमेटम
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. सरकारी भर्ती की इस परीक्षा के लिए 1,183 केंद्र बनाए गए हैं. आज 8 जून से शुरू होकर यह परीक्षा 10 जून तक कुल 6 पालियों में चलेगी. सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित कांस्टेबल के 32,679 पदों के लिए आज से प्रदेश के सभी 75 जिलों में महापरीक्षा शुरू हो चुकी है. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 28 लाख 86 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.
सरकारी भर्ती की इस परीक्षा के लिए 1,183 केंद्र बनाए गए हैं. आज 8 जून से शुरू होकर यह परीक्षा 10 जून तक कुल 6 पालियों में चलेगी. सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता.
योगी सरकार ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों के लिए बसों के किराये में 50 फीसदी की बड़ी छूट दी है, वहीं एसटीएफ की विशेष टीमें नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं.
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए आज (8 जून) से प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1,183 केंद्रों पर लिखित परीक्षा शुरू हो चुकी है, जिसमें कुल 28 लाख 86 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.
अगर केवल राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बनाए गए 55 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,35,936 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे. 10 जून तक कुल 6 पालियों (सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे) में चलने वाली इस परीक्षा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं.
साथ ही सुरक्षा इतनी सख्त है कि अभ्यर्थियों को केवल नीला/काला बॉल पेन, एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड ले जाने की अनुमति है और बायोमेट्रिक मिलान के बाद ही केंद्र में एंट्री दी जा रही है.