उप्र : कॉकरोच के बाद अब चींटी!  BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन 'चींटी जनता पार्टी'

पार्टी के संस्थापक अनूप राघव ने कहा कि चींटी को मेहनत, अनुशासन, एकजुटता और निरंतर संघर्ष का प्रतीक माना जाता है. इसी विचार से प्रेरित होकर पार्टी का नाम 'चींटी जनता पार्टी' रखा गया है. उनका कहना है कि समाज के कमजोर, वंचित और आम वर्ग की आवाज को मजबूत मंच देने के उद्देश्य से इस राजनीतिक दल का गठन किया गया

Jun 08, 2026 - 08:41
0 13
उप्र : कॉकरोच के बाद अब चींटी!  BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन 'चींटी जनता पार्टी'

मेरठ में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की गई है. पूर्व बीजेपी नेता अनूप राघव ने 'चींटी जनता पार्टी' नाम से संगठन की शुरुआत की है. उन्होंने दावा किया है कि यह पार्टी आम लोगों की समस्याओं और जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी.

पार्टी के संस्थापक अनूप राघव ने कहा कि चींटी को मेहनत, अनुशासन, एकजुटता और निरंतर संघर्ष का प्रतीक माना जाता है. इसी विचार से प्रेरित होकर पार्टी का नाम 'चींटी जनता पार्टी' रखा गया है. उनका कहना है कि समाज के कमजोर, वंचित और आम वर्ग की आवाज को मजबूत मंच देने के उद्देश्य से इस राजनीतिक दल का गठन किया गया है.


राघव ने बताया कि उनकी पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर देगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में कई जनसमस्याएं अब भी समाधान की प्रतीक्षा कर रही हैं और उनकी पार्टी ऐसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम करेगी.


उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी. राघव का कहना है कि उनका उद्देश्य सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है. उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम में देश-विरोधी तत्वों या तथाकथित 'डफली गैंग' के लिए कोई स्थान नहीं होगा.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 10
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User