Earthquake : 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, एक घंटे में लगातार तीन झटके

पहला भूकंप 5 बजकर 7 मिनट पर आया था, इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई थी. दूसरा झटका 5 बजकर 18 मिनट पर आया. इसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई. जबकि तीसरा झटका 6.25 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 6.6 मापी गई. 

Jun 08, 2026 - 08:33
0 14
Earthquake : 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, एक घंटे में लगातार तीन झटके

फिलीपींस में सोमवार (8 जून) को सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं. यहां एक घंटे में तीन बार धरती हिली है. रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है. यह भूकंप फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में आया था, इसके बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, फिलीपींस में एक घंटे के भीतर तीन बार झटके लगे हैं. पहला भूकंप 5 बजकर 7 मिनट पर आया था, इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई थी. दूसरा झटका 5 बजकर 18 मिनट पर आया. इसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई. जबकि तीसरा झटका 6.25 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 6.6 मापी गई. 

अलजजीरा के मुताबिक, फिलीपींस के पास आए जबरदस्त भूकंप के बाद जापान ने अपने प्रशांत महासागर तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जापान के कुछ इलाकों में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी का खतरा बताते हुए चेतावनी जारी की है. एजेंसी के मुताबिक, खतरनाक लहरें समुद्र तट पर स्थित द्वीप को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसके बाद इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने भी देश के उत्तरपूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की और अपने नागरिकों को सतर्क रहने के साथ-साथ निर्देशों का पालन करने की अपील की. 

चेतावनी में कहा गया है कि शक्तिशाली भूकंप से काफी नुकसान हो सकता है और आने वाले घंटों और दिनों में इसके बाद तेज झटके आ सकते हैं. बीते रविवार को भी भारत समेत कई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भारत के साथ-साथ नेपाल, चीन और भूटान में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 मापी गई थी. इस भूकंप का केंद्र भूटान था.

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User