Crime: अफेयर और मर्डर...बच्चे गए थे स्कूल, प्रेमी ने सीमा को नृशंसता से काटा; आखिर क्यों की पंचायत मित्र की हत्या

घर में सीमा के अतिरिक्त दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था। सीमा के जेठ रमेश के मुताबिक उन्होंने दोपहर में गांव के राम सुमेर (45) को घर से भागते देखा था। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ घर में गए, तो सीमा का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। 

Crime: अफेयर और मर्डर...बच्चे गए थे स्कूल, प्रेमी ने सीमा को नृशंसता से काटा; आखिर क्यों की पंचायत मित्र की हत्या

यूपी के रायबरेली के लालगंज के भिचकौरा गांव में शनिवार दोपहर पंचायत मित्र सीमा (35) की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी राजगीर मिस्त्री राम सुमेर ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा है।


राजेंद्र पासवान की पत्नी सीमा पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला। गले का आधा हिस्सा कटा था। पास ही हत्या में प्रयुक्त गड़ासा पड़ा था। घटना के समय सीमा के तीनों बच्चे स्कूल गए थे। 

घर में सीमा के अतिरिक्त दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था। सीमा के जेठ रमेश के मुताबिक उन्होंने दोपहर में गांव के राम सुमेर (45) को घर से भागते देखा था। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ घर में गए, तो सीमा का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। 

इसी बीच पता चला कि प्राइमरी स्कूल के पास सरसों के खेत में राम सुमेर मरणासन्न पड़ा है। पुलिस राम सुमेर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार राम सुमेर ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि वह जहरीला पदार्थ क्या था।

राम सुमेर की पत्नी संतोष कुमारी पति की हरकतों से परेशान थीं। उन्होंने बताया कि पति अक्सर मारपीट करते थे। वह घर और परिवार की परवाह नहीं करते थे। कई-कई दिनों तक घर से गायब रहते थे। 


सीमा की हत्या के बाद पति की ओर से आत्महत्या की जानकारी पर उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। संतोष कुमारी ने बताया कि इस घटना ने उनके तीन बेटों रितेश, अमितेश और आयुष का जीवन बर्बाद कर दिया। अमितेश हाल ही में अग्निवीर में भर्ती हुआ है।

सीमा की हत्या से उनके तीन मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ गई है। मां का शव देखकर दो बेटे और एक बेटी का बुरा हाल रहा। तीनों के आंसू नहीं थम रह। ग्रामीणों के अनुसार सीमा ही घर की पूरी जिम्मेदारी संभालती थीं।