जंग खत्म हुई तो क्या पेट्रोल-डीजल के दाम अब घटेंगे? कांग्रेस ने सरकार से पूछा सवाल

कांग्रेस नेता ने मांग की कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी और एलएनजी की कीमतों में हाल के समय में हुई बढ़ोतरी को वापस लेते हुए सरकार तत्काल कटौती का ऐलान करे। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के दौरान ही इस राहत की घोषणा करेंगे या फिर देश को उनके लौटने का इंतजार करना पड़ेगा।

Jun 16, 2026 - 10:42
0 13
जंग खत्म हुई तो क्या पेट्रोल-डीजल के दाम अब घटेंगे? कांग्रेस ने सरकार से पूछा सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक परेशानियों, महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए लंबे समय से अमेरिका-ईरान संघर्ष और पश्चिम एशिया के तनाव को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है, लेकिन अब जब युद्ध समाप्त हो गया है तो सरकार के पास यह बहाना भी नहीं बचा है।

खेड़ा ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में कमी आने की संभावना है। साथ ही सप्लाई चेन सामान्य होगी और बाजार में मांग-आपूर्ति का संतुलन भी बेहतर होगा। ऐसे में इसका सीधा लाभ देश के उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने मांग की कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी और एलएनजी की कीमतों में हाल के समय में हुई बढ़ोतरी को वापस लेते हुए सरकार तत्काल कटौती का ऐलान करे। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के दौरान ही इस राहत की घोषणा करेंगे या फिर देश को उनके लौटने का इंतजार करना पड़ेगा।

खेड़ा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईंधन कीमतों और महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सुधार हो रहा है तो उसका फायदा आम लोगों को भी मिलना चाहिए, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई संकेत नहीं दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User