नोएडा निवासियों के लिए रहत की खबर : बनेगा एक और एलिवेटेड एक्सप्रसेवे, 31 किमी लंबे Expressway से लोगों को ट्रैफिक से मिलेगी राहत

इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे एलाइनमेंट को लेकर सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस मीटिंग में यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ राजेश कुमार, एनएचएआई के प्रबंधक रजत कुमार श्रीवास्तव, एनएचएआई के सलाहकार सरबजीत सिंह राणा, नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक निशांत सहगल और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Jun 16, 2026 - 10:14
0 4
नोएडा निवासियों के लिए रहत की खबर : बनेगा एक और एलिवेटेड एक्सप्रसेवे, 31 किमी लंबे Expressway से लोगों को ट्रैफिक से मिलेगी राहत

दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एक और एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनेगा। ये एलिवेटेड एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर-94 से ग्रेटर नोएडा के चाई-4 तक जाएगा। 

एलिवेटेड पर तीन स्थानों पर रोटरी बनाई जाएगी, जिससे ट्रैफिक मूवमेंट बेहतर हो सके। इस पूरे एक्सप्रेसवे की लंबाई 31 किलोमीटर होगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की जाएगी।

इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे एलाइनमेंट को लेकर सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस मीटिंग में यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ राजेश कुमार, एनएचएआई के प्रबंधक रजत कुमार श्रीवास्तव, एनएचएआई के सलाहकार सरबजीत सिंह राणा, नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक निशांत सहगल और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

नोएडा और दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से ग्रेटर नोएडा के लिए फिलहाल मुख्य मार्ग सिर्फ नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे है। बढ़ते यातायात को देखते हुए उसके समानांतर एक वैकल्पिक रोड बनाने का प्रस्ताव है। 

इसी के अंतर्गत 31 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण एनएचएआई कर रहा है। एनएचएआई के सलाहकार ने बैठक में बताया कि वे जल्द ही इस परियोजना की डीपीआर नोएडा प्राधिकरण को सौंप देंगे। इसके लिए वे पूरे एलाइनमेंट रूट का एक बार सर्वे कर लेंगे।

प्रस्तावित योजना के मुताबिक, डीएनडी-कालिंदी कुंज से शुरुआत कर हिंडन-यमुना डूब क्षेत्र होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे तक यमुना मार्जिनल बांध रोड के बराबर एक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट का संभावित एलाइनमेंट नोएडा पुश्ता के पास से गुजरता दिखा है, इसलिए बैठक में जमीन की उपलब्धता और अन्य तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्तावित सड़क पर 3 स्थानों पर ट्रैफिक के लिए जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्तावित मार्ग की लम्बाई 31 किमी बताई गई है। प्रस्तावित 8-लेन एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की गणना की जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सलाहाकार की ओर से बताया गया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User