UP Weather: बस 48 घंटे और! आने वाला है मानसून, आज 25 जिले तप रहे है 

भीषण तापमान और लू को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान को सब्जियों की फसलों और फलों के बागानों में सिंचाई करने के निर्देश दिए गए हैं. फसलों की मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए पुआल या नमी संरक्षण करने की बात कही गई है. वहीं, छोटे फलों के पौधे को झुलसाने वाली गर्मी से बचाने के लिए अस्थाई शेड नेट का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

Jun 20, 2026 - 14:41
0 5
UP Weather: बस 48 घंटे और! आने वाला है मानसून, आज 25 जिले तप रहे है 

देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है. यहां तक कि हवाएं 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. वहीं, सूर्य देव के तीखे तेवरों ने उत्तर प्रदेश के लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की माने तो यूपी के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू बरकरार रहेगी. आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. पिछले घंटों की बात करें तो उत्तर प्रदेश का बांदा 43.2 डिग्री तापमान के साथ पूरे देश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है. इधर, आईएमडी ने लखनऊ, गाजीपुर समेत 25 जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है.

लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बहराइच, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र , श्राबस्ती, सीतापुर के अलावा 14 अन्य जिलों में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. यहां के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ऊपर चल रहा है. राहत की बात यह है कि आगामी 20 जून तक तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी. हालांकि, रात के तापमान में सामान्य से 1.6-3.0 डिग्री की की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके चलते रात के समय उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.

भीषण तापमान और लू को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान को सब्जियों की फसलों और फलों के बागानों में सिंचाई करने के निर्देश दिए गए हैं. फसलों की मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए पुआल या नमी संरक्षण करने की बात कही गई है. वहीं, छोटे फलों के पौधे को झुलसाने वाली गर्मी से बचाने के लिए अस्थाई शेड नेट का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

हालांकि, यूपी वालों परेशान होने की जरूरत नहीं है. जल्द ही बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दो-तीन दिन में यानी 22-23 जून तक उत्तर प्रदेश का मानसून का इंतजार खत्म हो सकता है. लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, हाल के दिनों में मॉनसून की गति धीमी हो गई है क्योंकि अरब सागर से नमी का प्रवाह कमजोर पड़ गया है. 

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. उन्होंने कहा कि आने वाला पश्चिमी विक्षोभ शुष्क हवाओं के असर को कम करेगा. इससे पूरे उत्तरी क्षेत्र में नमी (हुयुमिडिटी) में सुधार होगा जिससे यह पैटर्न बदल सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User