राहुल गांधी का आज 56वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं. राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था. 

Jun 19, 2026 - 09:43
0 11
राहुल गांधी का आज 56वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता के लिए मैसेज लिखा है. पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है.

पीएम मोदी ने लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं. राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था. 

वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की संतान हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के हाशिए पर मौजूद वर्गों की वकालत करने के लिए उनकी तारीफ की.

एक्स पर एक पोस्ट में खडरगे ने कहा कि राहुल गांधी का संविधान के आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण और अनसुनी आवाज़ों के लिए बिना किसी समझौते के लड़ी गई लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User