UP Weather: यूपी वालों सावधान, नोएडा से लखनऊ तक सताएगी सर्दी, दिन में धुंध का असर, नरम हो रही धूप

लखनऊ में धुंध का असर प्रभावी होने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी यूपी के तमाम इलाकों में ठंड का असर बढ़ रहा है। पूर्वांचल में भी पछुआ हवा दिन में ठंडक का अहसास करा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 15 दिसंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं- कहीं छिछला से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। इसकी सतही दृश्यता 200 मीटर से 999 मीटर तक होने की संभावना है।

UP Weather: यूपी वालों सावधान, नोएडा से लखनऊ तक सताएगी सर्दी, दिन में धुंध का असर, नरम हो रही धूप

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान के साथ- साथ अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है। दिन में धुंध जैसी स्थिति बनने के कारण सूर्य का तेज कम हुआ है। हालांकि, अभी दिन की तुलना में रात के समय अधिक ठंडक पड़ रही है। बरेली जिले में रात के समय अन्य जिलों से ज्यादा ठंडक हो रही है। राजधानी लखनऊ में अभी कड़ाके की ठंडक नहीं पड़ रही है, लेकिन सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। आने वाले दिनों में मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई बड़े बदलाव की चेतावनी नहीं जारी की गई है। 20 दिसम्बर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ में धुंध का असर प्रभावी होने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी यूपी के तमाम इलाकों में ठंड का असर बढ़ रहा है। पूर्वांचल में भी पछुआ हवा दिन में ठंडक का अहसास करा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 15 दिसंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं- कहीं छिछला से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। इसकी सतही दृश्यता 200 मीटर से 999 मीटर तक होने की संभावना है।

प्रदेश में 16 और 17 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम और कोहरा पड़ने की प्रबल संभावना है। वहीं, 18, 19 और 20 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान भी कही कही मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। बरेली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड तेजी से बढ़ी है। मौसम विभाग की ओर से 14 दिसंबर को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा- गाजियाबाद में भी अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रह रहा है। इसी तरह नजीबाबाद में 7.0 डिग्री, अयोध्या में 7.5 डिग्री, मुरादाबाद में 8.0 डिग्री, मेरठ में 8.1 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। ऐसे ही शाहजहांपुर में 9.7 डिग्री, सुल्तानपुर में 9.4 डिग्री, फुरसतगंज में 9.7 डिग्री, कानपुर शहर में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।