क्या आप जानते है सनातन हिंदू विवाह में हमेशा दुल्हन, दूल्हे के बाईं ओर ही क्यों बैठती है? 

विवाह से जुड़ी किसी भी रस्म का पालन करना जीवन में सौभाग्य लाने में मदद करता है। शादी में सिक्के से दुल्हन की मांग भरने से लेकर, विदाई के समय चावल उछालने तक कई ऐसे रीति रिवाज हैं जिनका पालन हम करते चले आ रहे हैं और जो हमारे जीवन में समृद्दि लाते हैं। शादी से जुड़ी वो प्राचीन परंपराएं आज भी निभाई जा रही है, जिसमें दुल्हन—दूल्हे के बायीं ओर होती है। 

क्या आप जानते है सनातन हिंदू विवाह में हमेशा दुल्हन, दूल्हे के बाईं ओर ही क्यों बैठती है? 

क्या आप जानते है सनातन हिंदू विवाह में हमेशा दुल्हन दूल्हे के बाईं ओर ही क्यों बैठती है? 

सनातन हिंदू धर्म में विवाह को एक पवित्र और महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। इसके लिए कई रीति—रिवाज भी निर्धारित किए गए हैं। बदलते दौर में कई चीजों में बदलाव हुए हैं। दूसरी कास्ट में शादी करने के अलावा दहेज प्रथा को खत्म करने की ओर भी कदम बढ़ाए गए हैं, लेकिन शादी से जुड़ी वो प्राचीन परंपराएं आज भी निभाई जा रही है, जिसमें दुल्हन—दूल्हे के बायीं ओर खड़ी होती है। 

ऐसा माना जाता है कि विवाह से जुड़ी किसी भी रस्म का पालन करना जीवन में सौभाग्य लाने में मदद करता है। शादी में सिक्के से दुल्हन की मांग भरने से लेकर, विदाई के समय चावल उछालने तक कई ऐसे रीति रिवाज हैं जिनका पालन हम करते चले आ रहे हैं और जो हमारे जीवन में समृद्दि लाते हैं। 

कई रीति रिवाजों के साथ कुछ प्रथाएं भी हैं जिनका पालन भी धर्म शास्त्रों के अनुसार अनिवार्य माना जाता है। ऐसी ही एक प्रथा है शादी की सभी रस्मों के दौरान दुल्हन का दूल्हे के बाईं ओर बैठना। ऐसा माना जाता है कि यदि दुल्हन शादी के पूजन या हवन के दौरान दूल्हे के बाईं ओर ही बैठती है तभी शादी सही तरीके से पूर्ण मानी जाती है। 

विवाह के समय से वधू को वर के बायीं ओर बैठाया जाता है और जिंदगीभर ये परंपरा निभाई जाती है। इस रस्म को निभाने का प्रमुख कारण हिंदू शास्त्रों में इसकी मान्यता का होना है। शास्त्रों के अनुसार पत्नी को वामांगी माना जाता है। उनके अनुसार स्त्रियों का बायां अंग शुभ होता है, इसलिए उन्हें दूल्हे के बगल में बायीं तरफ रखा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि विवाहों के कई प्रकार होते हैं। जैसे ब्रह्म विवाह, देव विवाह, अर्श विवाह, प्रजापत्य विवाह, गंदर्भ विवाह, असुर विवाह आदि। प्राचीन काल में जब विवाह होते थे तो कई बार असुर विवाह होते थे जिसमें कई तरह के असुर विवाह में बाधाएं उत्पन्न करते थे इसलिए दूल्हे अपनी दाहिनी तरफ अस्त्र शस्त्र रखते थे जिससे अपनी सुरक्षा कर सकें। इसलिए दुल्हन को बाईं तरफ बैठाया जाता था। उसी समय से ये प्रथा चली आ रही है जिसका पालन आज भी किया जाता है और विवाह के दौरान दुल्हन हमेशा बाईं तरफ ही बैठती है।

ऐसी मान्यता है कि यदि दुल्हन शादी के दौरान दूल्हे के बाएं हाथ की तरफ बैठती है तो हमेशा पति के ह्रदय के करीब रहती है। इसी वजह से सदियों से यह परंपरा चली आ रही है जिससे दूल्हे और दुल्हन के बीच प्रेम संबंध हमेशा के लिए अच्छे बने रहें और उनके बीच किसी तरह की लड़ाई न हो और सामंजस्य बना रहे।

हमेशा से ही दाहिने हाथ को शक्ति और कर्तव्यों का प्रतीक माना जाता रहा है, इसी वजह से सभी काम दाहिने हाथ से किए जाते हैं, वहीं बाएं हाथ को हमेशा प्रेम और सौहार्द्र का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि शादी के दौरान दुल्हन बाईं तरफ बैठती है तो वर और वधु के बीच सदैव प्रेम भाव बना रहता है।

इसी वजह से वैवाहिक जीवन को प्रेम का प्रतीक बनाने के लिए यह प्रथा आज भी चली आ रही है। इसके साथ ही, शास्त्रों के अनुसार पत्नी को वामांगिनी माना जाता है और उसे सदैव पति के बाईं तरफ ही रहने की सलाह दी जाती है। विवाह के मंडप में दूल्हे और दुल्हन अग्नि के साक्षी बनकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं इस वजह से इस प्रथा का अनुसरण किया जाता है।

यदि हम शास्त्रों की मानें तो माता लक्ष्मी सदैव भगवान विष्णु के बाईं तरफ ही बैठती हैं। विवाह के दौरान दुल्हन को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और दूल्हे को विष्णु जी का रूप माना जाता है। इसी वजह से दुल्हन का बाईं ओर बैठकर विवाह की सभी रस्में निभाना दोनों के रिश्तों के लिए उत्तम माना जाता है।

माता लक्ष्मी को सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है, इसी वजह से दुल्हन के आगमन से हमेशा खुशहाली बनी रहती है। यदि कुंडली की बात करें तो इसमें सातवां भाव हमेशा शादी का होता है। नवां भाव भाग्य का माना जाता है और ग्यारहवां भाग प्राप्ति का प्रतीक होता है। इसी वजह से दुल्हन के प्रवेश से भाग्य का उदय होता है और जिससे शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। इस प्रकार यदि दुल्हन लक्ष्मी जी के समान ही दूल्हे के बाएं भाग की तरफ बैठती है तो हमेशा घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

हस्तरेखा विज्ञान के तहत पति का दायां तथा पत्नी का बायां हाथ देखा जाता है। क्योंकि मानव शरीर में मस्तिष्क का बायां हिस्सा उसकी रचनात्मकता तथा दायां हिस्सा कर्म का प्रतीक होता है। स्त्री को प्रेम और ममता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा उनमें रचनात्मकता बचपन से ही होती है इसलिए पत्नी का बायीं ओर होना शुभ माना जाता है। इससे कार्यों में शुभता आती है।

विवाह के अलावा हिंदू धर्म में खास पर्वों, पूजा—पाठ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भी स्त्री को पुरुष के बायीं ओर बिठाया जाता है। इसका कारण धार्मिक कार्य को बिना किसी विघ्न के पूर्ण किया जाना होता है। महिलाएं हमेशा बायीं ओर इसलिए भी होती हैं क्योंकि वो अपने पति को हर चीज में प्रथामिकता देना चाहती हैं। वहीं पुरुष का कर्तव्य होता है कि वो अपनी पत्नी की जिम्मेदारियां उठाए। इसलिए उसके दायीं ओर होने का मतलब है कि वो दृढ़ता के साथ अपने रिश्ते को निभाएगा और हमेशा स्त्री का सम्मान करेगा।